भारत ने ओडिशा तट पर चांदीपुर में एकीकृत परीक्षण रेंज से सतह से हवा में मार करने वाली त्वरित प्रतिक्रिया मिसाइल (QRSAM) प्रणाली का परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने बताया कि इस मिसाइल प्रणाली के छह परीक्षण सफलतापूर्वक किए गए है।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
रक्षा मंत्रालय के बयान के मुताबिक, विभिन्न परिदृश्यों के तहत हथियार प्रणालियों की क्षमता का मूल्यांकन करने के लिए विभिन्न प्रकार के खतरों को देखते हुए उच्च गति वाले हवाई लक्ष्यों के खिलाफ उड़ान परीक्षण किए गए थे। इसमें लंबी दूरी व मध्यम ऊंचाई वाले लक्ष्य, छोटी रेंज वाले लक्ष्य, ऊंचाई पर उड़ने वाले लक्ष्य, राडार पर आसानी से पकड़ में न आने वाले लक्ष्य शामिल थे।
इस मिसाइल प्रणाली में सभी स्वदेशी उपकरण लगे हैं, जिसमें स्वदेशी रेडियो फ्रीक्वेंसी वाली मिसाइल, सचल लॉन्चर, पूरी तरह स्वचालित कमान एवं नियंत्रण प्रणाली तथा निगरानी रडार शामिल हैं। बयान में कहा गया कि यह प्रणाली अब सेना के बेड़े में शामिल होने के लिए तैयार है।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
वर्ष 2025 में, भारत दुनिया के तीसरे सबसे बड़े नवीकरणीय ऊर्जा बाज़ार के रूप में…
भारत के गगनयान मिशन ने लद्दाख की बेहद कठिन परिस्थितियों में एक अनोखा प्रयोग शुरू…
केंद्र सरकार ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की सलाह पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण…
1 अप्रैल से, पूरे देश में फ़्यूल स्टेशन अब ऐसा पेट्रोल सप्लाई कर रहे हैं…
सीबीएसई बोर्ड के मान्यता प्राप्त स्कूलों से लेकर 22 राज्यों के सरकारी स्कूलों के कक्षा…
भारत सरकार ने मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को जनगणना 2027 के लिए ब्रांड एंबेसडर…