सिंगापुर का प्रतिष्ठित हरा-भरा और खुला मैदान पदांग को राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया जाएगा। इसकी जानकारी नेशनल हेरिटेज बोर्ड ने दी है। बोर्ड ने बताया कि शहर के राष्ट्रीय दिवस पर इसे सिंगापुर का राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया जाएगा। गौरतलब है कि ये वही स्थान है, जहां से नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई में जुलाई 1943 में ‘दिल्ली चलो’ का नारा दिया था।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
यह प्रतिष्ठित स्थल सिंगापुर के 74 अन्य राष्ट्रीय स्मारकों की सूची में शामिल होने वाला पहला हरा-भरा और खुला स्थान होगा। बोर्ड ने बताया कि स्मारक को संरक्षित किया जाएगा। इसके राष्ट्रीय, ऐतिहासिक और सामाजिक महत्व को देखते हुए इसे स्मारक संरक्षण अधिनियम के तहत सिंगापुर में इसका खास ख्याल रखा जाएगा।
सिंगापुर के संस्कृति, समुदाय और युवा मंत्री एडविन टोंग ने सोमवार को कहा कि पदांग सिंगापुर की ऐतिहासिक यात्रा के लिए एक वसीयत के रूप में है। ये हमारी सिंगापुर की पहचान और दुनिया में हमारी जगह को दर्शाता है। गौरतलब है कि पदांग सार्वजनिक मनोरंजन और समारोहों के लिए सिंगापुर के सबसे पुराने स्थानों में से एक है।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज़ ने भारत के आर्थिक आउटलुक में बदलाव किया है और FY27…
NASA ने मैरीलैंड के गोडार्ड स्पेस फ़्लाइट सेंटर में नैन्सी ग्रेस रोमन स्पेस टेलीस्कोप को…
अभिषेक शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपनी सेंचुरी के साथ…
HDFC Life ने विभा पडालकर को अगले पाँच साल के कार्यकाल के लिए मैनेजिंग डायरेक्टर…
संयुक्त राष्ट्र की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, भारत की अर्थव्यवस्था के 2026 में 6.4% और…
माननीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने 22 अप्रैल, 2026 को उत्तर प्रदेश में स्थित 'शेखा…