Categories: Sports

ऑस्ट्रेलिया की मैक्ग्रा और जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा बने अगस्त में ICC के श्रेष्ठ खिलाड़ी

 

भारत की जेमिमा रोड्रिग्स अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अगस्त महीने की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी की दौड़ में ऑस्ट्रेलिया की तहलिया मैक्ग्रा से पिछड़ गई जबकि पुरुष वर्ग में जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा ने खिताब अपने नाम किया।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

मुख्य बिंदु

 

  • महिलाओं के वर्ग में इस पुरस्कार के लिए रोड्रिग्स के साथ राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी और तहलिया मैक्ग्रा भी नामित थी।
  • मैक्ग्रा ने बर्मिंघम में ऑस्ट्रेलिया को स्वर्ण पदक विजेता बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी जिससे उन्हें यह पुरस्कार मिला।
  • उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में 57 की औसत से 114 रन बनाने के साथ 13.40 की औसत से पांच विकेट भी चटकाए। उन्होंने इस दौरान पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 78 रन बनाने के साथ तीन विकेट भी लिए।
  • रजा इस पुरस्कार को जीतने वाले जिम्बाब्वे के पहले पुरुष खिलाड़ी हैं। इस 36 साल के खिलाड़ी को न्यूजीलैंड के मिशेल सेंटनर और इंग्लैंड के बेन स्टोक्स जैसे दिग्गज हरफनमौला के साथ नामांकन मिला था।

 

पिछले महीने के आईसीसी पुरुष खिलाड़ी:

  • जनवरी 2022: कीगन पीटरसन (दक्षिण अफ्रीका)
  • फरवरी 2022: श्रेयस अय्यर (भारत)
  • मार्च 2022: बाबर आजम (पाकिस्तान)
  • अप्रैल 2022: केशव महाराज (दक्षिण अफ्रीका)
  • मई 2022: एंजेलो मैथ्यूज (श्रीलंका)
  • जून 2022: जॉनी बेयरस्टो (इंग्लैंड)
  • जुलाई 2022: प्रभात जयसूर्या (श्रीलंका)

 

पिछले महीने की आईसीसी महिला खिलाड़ी:

 

  • जनवरी 2022: हीथर नाइट (इंग्लैंड)
  • फरवरी 2022: अमेलिया केर (न्यूजीलैंड)
  • मार्च 2022: राचेल हेन्स (ऑस्ट्रेलिया)
  • अप्रैल 2022: एलिसा हीली (ऑस्ट्रेलिया)
  • मई 2022: तुबा हसन (पाकिस्तान)
  • जून 2022: मैरिज़ान कप (दक्षिण अफ्रीका)
  • जुलाई 2022: एम्मा लैम्ब (इंग्लैंड)

 

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

  • आईसीसी की स्थापना: 15 जून 1909;
  • आईसीसी अध्यक्ष: ग्रेग बार्कले;
  • आईसीसी सीईओ: ज्योफ एलार्डिस;
  • आईसीसी मुख्यालय: दुबई, संयुक्त अरब अमीरात।

Find More Sports News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

2025 में UPI QR कोड की तैनाती 15% बढ़ी, लेनदेन में 33% की वृद्धि: रिपोर्ट

Worldline की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत का डिजिटल पेमेंट्स इकोसिस्टम तेज़ी से बढ़ रहा…

9 hours ago

एअर इंडिया के CEO कैंपबेल विल्सन का इस्तीफा

एयर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और प्रबंध निदेशक कैंपबेल विल्सन ने अपना पाँच…

11 hours ago

विनय टोंसे ने YES Bank के प्रबंध निदेशक, सीईओ का पदभार संभाला

निजी क्षेत्र के यस बैंक ने कहा कि विनय मुरलीधर टोंसे ने तीन साल के…

11 hours ago

संसद ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के महाभियोग को खारिज किया

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लाया गया महाभियोग प्रस्ताव संसद के दोनों…

11 hours ago

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2026 – विषय, तिथि, महत्व और समारोह

विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य दिवस केवल…

11 hours ago

दिव्या सिंह ने रचा इतिहास, साईकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंच कर बनाया रिकॉर्ड

उत्तर प्रदेश की दिव्या सिंह ने एक असाधारण उपलब्धि हासिल की है, क्योंकि उन्होंने सिर्फ़…

12 hours ago