Categories: Uncategorized

श्रीपाद नाइक ने पुणे में इग्नाइटर कॉम्प्लेक्स का किया उद्घाटन

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नाइक ने महाराष्ट्र के पुणे में उच्च ऊर्जा सामग्री अनुसंधान प्रयोगशाला (HEMRL) में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) इग्नाइटर कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया।
HEMRL, रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) की एक प्रमुख प्रयोगशाला हैं, जो मुख्य रूप से रॉकेट और गन प्रोपेलेंट, पायरोटेक्निक उपकरण, उच्च विस्फोटक प्रणाली एवं उच्च ऊर्जा अणुओं के संश्लेषण को विकसित करने में लगी हुई है। प्रयोगशाला ने कई सामरिक के साथ-साथ रणनीतिक मिसाइलों के विश्वसनीय रॉकेट मोटर्स के निर्माण को सुनिश्चित करने के लिए कई इग्निशन सिस्टम विकसित किए हैं।
अग्नि, पृथ्वी, आकाश, नाग, पिनाक, सतह से हवा में मार करने वाली लम्बी दुरी की मिसाइल (LRSAM), आदि के लिए इग्निशन सिस्टम को एचईएमआरएल में डिजाइन और विकसित किया जाता है। आकाश, नाग मिसाइलों और पिनाका एमके- I रॉकेट के लिए तकनीकी आयुध निर्माणी को देहू रोड, पुणे और निजी उद्योगों में स्थानांतरित कर दिया गया है।

उपरोक्त समाचार से RBI Grade ‘B’ 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • DRDO के अध्यक्ष: जी सतीश रेड्डी; स्थापना: 1958; मुख्यालय: नई दिल्ली
स्रोत: द न्यूज ओन AIR
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

लखनऊ में आयोजित होगा उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय एआई इम्पैक्ट सम्मेलन 2026

भारत के कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) पारिस्थितिकी तंत्र IndiaAI, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) और…

13 hours ago

जर्मन चांसलर के भारत दौरे के दौरान भारत-जर्मनी के बीच विभिन्न समझौते

भारत और जर्मनी ने अपनी रणनीतिक एवं आर्थिक साझेदारी को और सुदृढ़ करने की दिशा…

14 hours ago

इटली ने गोवा के उद्योगपति श्रीनिवास डेम्पो को प्रतिष्ठित नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया

इटली ने अपनी सर्वोच्च नागरिक उपाधियों में से एक “कैवेलियरे डेल’ऑर्डिने देला स्तेला द’इटालिया” गोवा…

15 hours ago

मेघालय को पहली महिला मुख्य न्यायाधीश मिलीं

पूर्वोत्तर भारत की न्यायपालिका के लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण है। मेघालय ने अपनी पहली…

15 hours ago

किस पहाड़ को एशिया की शानदार चोटी के नाम से जाना जाता है?

एशिया एक विशाल महाद्वीप है, जो अपनी ऊँची पर्वत श्रृंखलाओं, गहरी घाटियों और अद्भुत प्राकृतिक…

16 hours ago

विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरे सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने

भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। न्यूज़ीलैंड के…

16 hours ago