Categories: Current AffairsSports

पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी शाहिद अफरीदी बने आईसीसी पुरुष T20 विश्व कप के एंबेसडर

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी को आगामी आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के लिए एंबेसडर (राजदूत) घोषित किया, जो जून 2024 में वेस्टइंडीज और यूएसए में खेला जाएगा। वह राजदूतों के समूह में नवीनतम सदस्य हैं, जिसमें युवराज सिंह, क्रिस गेल और उसेन बोल्ट शामिल हैं।

टी20 विश्व कप 2024 का 1 जून से आगाज हो रहा है। इसको लेकर सभी टीमों ने तैयारी पूरी कर ली है। उद्घाटन मैच में संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा एक-दूसरे के सामने होंगे। भारत बनाम पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 का मुकाबला 9 जून को न्यूयॉर्क में होने वाला है।

पाकिस्तान के लिए शानदार प्रदर्शन

शाहिद अफरीदी पाकिस्तान के लिए शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। वे टी20 विश्व कप 2007 के दौरान पाकिस्तान की टीम का हिस्सा थे। शाहिद अफरीदी जो अपने  उपनाम ‘लाला’ के नाम से विख्यात हैं, एक विस्फोटक बल्लेबाज और कुशल लेग स्पिनर थे।

अफरीदी ने टूर्मामेंट का एम्बेसडर बनने के बाद कहा कि टी20 वर्ल्ड कप मेरे दिल के काफी करीब है। मैं पहले एडिशन में ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ बना और इसके बाद 2009 में खिताब भी जीता।

शाहिद अफरीदी: इंटरनेशनल करियर

अफरीदी ने 99 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 1416 रन बनाए हैं। इसके साथ ही 98 विकेट भी लिए हैं। वे 398 वनडे मैचों में 8064 रन बना चुके हैं। अफरीदी ने इस फॉर्मेट में 395 विकेट लिए हैं। वे 27 टेस्ट मैच भी खेल चुके हैं। अफरीदी ने टेस्ट मुकाबलों में 1716 रन बनाए हैं। इस दौरान 48 विकेट लिए हैं। अब अफरीदी एक बार फिर से टी20 वर्ल्ड कप के दौरान दिखाई देंगे। हालांकि इस बार वे एम्बेसडर के तौर पर रहेंगे।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

2 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago