Categories: Uncategorized

सेबी ने निवेशकों को नियामक सैंडबॉक्स के परिक्षण की दी अनुमति

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने निवेशकों को चुनिंदा ग्राहकों पर नियामक सैंडबॉक्स का उपयोग करने की अनुमति देने का फैसला किया है। सेबी ऐसे प्रस्तावित परीक्षणों के लिए सीमित पंजीकरण करने की अनुमति प्रदान करेगा। यह निर्णय पूंजी बाजारों में नवीनतम फिनटेक नवाचारों के उपयोग को सुविधाजनक बनाने के लिए लिया गया है। यह निर्णय बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड की बोर्ड एक बैठक में किया गया।
“नियामक सैंडबॉक्स” क्या है?
नियामक सैंडबॉक्स एक ऐसी प्रणाली है जो बाजार के निवेशकों को चुनिंदा ग्राहकों पर अपने नए उत्पादों, सेवाओं और व्यापार मॉडल के परीक्षण करने में सक्षम बनाती है। प्रस्तावित नियामक सैंडबॉक्स निवेशकों, भारतीय बाजारों और अर्थव्यवस्था को बड़े पैमाने पर लाभ पहुंचाने वाले नए व्यापार मॉडल और प्रौद्योगिकी के लिए जरूरी परीक्षण करेगा। नियामक सैंडबॉक्स ढांचा विनियमित संस्थाओं को कुछ निश्चित सुविधाओं और लचीलेपन की मदद से वास्तविक वातावरण में और वास्तविक ग्राहकों पर फिनटेक समाधानों के साथ प्रयोग करने की अनुमति देता है। यह प्रयास निवेशक सुरक्षा और जोखिम से राहत देने के लिए जरुरी सुरक्षा उपायों को सुनिश्चित करते हुए किए जाएंगे।
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड को उम्मीद है कि नई वित्तीय प्रौद्योगिकी को अपनाना और इनका कुशल इस्तेमाल, निष्पक्ष और पारदर्शी पारिस्थितिकी तंत्र के विकास और रखरखाव में एक महत्वपूर्ण साधन साबित हो सकता है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • सेबी के अध्यक्ष: अजय त्यागी; मुख्यालय: मुंबई.
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

सूर्या मिधा ने तोड़ा मार्क ज़करबर्ग का रिकॉर्ड, बने सबसे युवा सेल्फ मेड बिलियनेयर

फोर्ब्स की वर्ल्ड्स बिलियनेयर्स लिस्ट में शामिल होने वाले भारतीय मूल के 22वर्षीय सूर्या मिधा…

2 hours ago

चिराग पासवान ने असम में PMFME इनक्यूबेशन सेंटर का शुभारंभ किया

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने 13 मार्च 2026 को सोनितपुर जिले के…

3 hours ago

इसरो की बड़ी सफलता: CE-20 क्रायोजेनिक इंजन का सफल परीक्षण

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने रॉकेट प्रौद्योगिकी में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते…

3 hours ago

उत्तर कोरिया के मिसाइल प्रक्षेपण से जापान में अलर्ट, संकट प्रबंधन टीम सक्रिय

उत्तर कोरिया ने 14 मार्च 2026 को पूर्वी सागर की ओर करीब 10 बैलिस्टिक मिसाइलें…

3 hours ago

डिजिटल मैपिंग को बढ़ावा: सुजल गांव आईडी का शुभारंभ

जल शक्ति मंत्रालय ने जल जीवन मिशन (JJM) 2.0 के तहत भारत के हर ग्रामीण…

4 hours ago

राष्ट्रपति भवन में ‘पर्पल फेस्ट’: दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों का उत्सव

पर्पल फेस्ट (Purple Fest) का विशेष आयोजन 13 मार्च 2026 को राष्ट्रपति भवन में किया…

5 hours ago