Categories: Uncategorized

सेबी बना ‘अकाउंट एग्रीगेटर’ ढांचे का हिस्सा

पूंजी बाजार नियामक सेबी ‘अकाउंट एग्रीगेटर’ ढांचे का हिस्सा बन गया जिससे भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नियमन वाले वित्तीय आंकड़ों को साझा करने वाली प्रणाली को मजबूती मिलेगी। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के खाता एग्रीगेटर ढांचे में शामिल होने से उपभोक्ताओं को अपने म्यूचुअल फंड एवं स्टॉक होल्डिंग के बारे में जानकारी वित्तीय सेवा प्रदाताओं के साथ साझा करने में सहूलियत होगी।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

मुख्य बिंदु

  • खाता एग्रीगेटर (एए) आरबीआई से विनियमित एक गैर-बैंकिंग वित्त कंपनी है जो एक उपभोक्ता से उसकी सहमति के आधार पर वित्तीय सूचना प्रदाताओं से जानकारियां जुटाने को मुमकिन बनाता है।
  • इस ढांचे के तहत प्रतिभूति बाजार के वित्तीय सेवाप्रदाता (एफआईपी) मसलन डिपॉजिटरी एवं परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी (एएमसी) अपने रजिस्ट्रार एवं अंतरण एजेंट (आरटीए) के जरिये उपभोक्ताओं को प्रतिभूति बाजार से जुड़ी वित्तीय जानकारियां दे पाएंगे।
  • जानकारों का कहना है कि इस कदम से प्रतिभूति कारोबार, डिपॉजिटरी और म्यूचुअल फंड की समूची प्रणाली खाता मंच पारिस्थितिकी पर ‘लाइव’ हो सकेगी।
  • नए निर्देशों के तहत प्रतिभूति बाजार में सक्रिय एफआईपी को खाता एग्रीगेटरों के साथ एक अनुबंध करना होगा जिसमें दोनों पक्षों के अधिकारों एवं विवाद निपटान व्यवस्था का भी जिक्र होगा।
  • बता दें उपभोक्ता से सहमति लेने के बाद ही खाता एग्रीगेटर के जरिये हासिल वित्तीय सूचना को एफआईपी साझा कर पाएंगे।

Find More News on Economy Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

4 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago