Home  »  Search Results for... "label"

पीएम-किसान की तीसरी वर्षगांठ, सीधे किसानों के खाते में ट्रांसफर किए 1.80 लाख

  22 फरवरी 2022 तक लगभग 11.78 करोड़ किसान पीएम किसान योजना (PM Kisan scheme) के तहत लाभान्वित हो चुके हैं। विभिन्न अंतरालों में पूरे भारत में पात्र लाभार्थियों को 1.82 लाख करोड़ रुपये की राशि वितरित की गई है। मौजूदा कोविड-19 महामारी की अवधि के दौरान 1.29 लाख करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। …

एयर मार्शल संजीव कपूर बनें महानिदेशक (निरीक्षण और सुरक्षा)

  एयर मार्शल संजीव कपूर ने वायु सेना मुख्यालय नई दिल्ली में भारतीय वायु सेना के महानिदेशक (निरीक्षण और सुरक्षा) के रूप में पदभार ग्रहण किया है। एयर मार्शल राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (National Defence Academy) से स्नातक हैं और उन्हें दिसंबर 1985 में एक ट्रांसपोर्ट पायलट के रूप में भारतीय वायुसेना की फ्लाइंग शाखा में …

कौशल विकास मंत्रालय ने अपना प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने के लिए इसरो के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (MSDE), इसरो के अंतरिक्ष विभाग में तकनीकी कार्यबल को बढ़ाने के लक्ष्य के साथ भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के साथ एक समझौता ज्ञापन (Memorandum of Understanding – MoU) पर हस्ताक्षर करता है। श्री राजेश अग्रवाल, MSDE सचिव ई, और श्री एस. सोमनाथ, सचिव अंतरिक्ष विभाग/इसरो अध्यक्ष  ने समझौता ज्ञापन पर …

NSEL डिफॉल्टरों से पैसे की वसूली के लिए सर्वोच्च न्यायालय ने नियुक्त किया पैनल

   भारतीय सर्वोच्च न्यायालय ने उन डिफॉल्टरों से पैसे की वसूली के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश प्रदीप नंदराजोग की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया। यह समिति उनके ख़िलाफ़ कार्रवाई करेगी जिसे नेशनल स्पॉट एक्सचेंज लिमिटेड (National Spot Exchange Limited – NSEL) से मनी डिक्री प्राप्त है। NSEL पहले ही डिफॉल्टरों के ख़िलाफ़ 3,534 करोड़ रुपये के डिक्री …

हरियाणा ने लॉन्च किया ‘व्हीकल मूवमेंट ट्रैकिंग सिस्टम’ मोबाइल ऐप

  हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रेत और अन्य ख़नन सामग्री ले जाने वाले वाहनों को ट्रैक करने के लिए एक व्हीकल मूवमेंट ट्रैकिंग सिस्टम (Vehicle Movement Tracking System – VMTS) मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। ऐप का इस्तेमाल हरियाणा के सभी जिलों में अलग-अलग चेकपॉइंट पर किया जाएगा। इसमें वाहन के प्रकार, वाहन संख्या, …

7 मई को मनाया जाता है विश्व एथलेटिक्स दिवस 2022, जानें मनाने का उद्देश्य और इतिहास

   विश्व एथलेटिक्स दिवस प्रत्येक वर्ष 7 मई को विश्व स्तर पर फिटनेस के महत्व के बारे में युवाओं में जागरूकता फैलाने और एथलेटिक्स में उनकी भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। विश्व एथलेटिक्स दिवस का मूल उद्देश्य एथलेटिक्स में युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा देना है। विश्व एथलेटिक्स दिवस पर स्कूलों, कॉलेजों और विभिन्न …

24वें मूक बधिर ओलिंपिक में धनुष श्रीकांत ने जीता स्वर्ण पदक

  निशानेबाज धनुष श्रीकांत ने ब्राज़ील के काक्सियास डो सुल में 24वें मूक बधिर ओलिंपिक (डीफलिंपिक) में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता में स्वर्ण और शौर्य सैनी ने कांस्य पदक जीता है। बाद में, भारतीय बैडमिंटन टीम ने भी फाइनल में जापान को 3-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता और देश के लिए …

टोक्यो ओलंपियन डिस्कस थ्रोअर कमलप्रीत कौर अस्थायी रूप से निलंबित

  ओलंपियन डिस्कस थ्रोअर कमलप्रीत कौर को एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट (Athletics Integrity Unit – AIU) ने प्रतिबंधित पदार्थ के लिए टेस्ट में पाज़टिव पाये जाने पर अनंतिम रूप से निलंबित (Provisionally Suspended) कर दिया है। 29 मार्च को कमलप्रीत का टेस्ट किया गया था, उनके नमूने में प्रतिबंधित पदार्थ स्टैनोजोलोल (Stanozolol) पाया गया, जिसके चलते उन्हें …

रेलटेल और डब्ल्यूएचओ ने विशाखापत्तनम में मोबाइल कंटेनर अस्पताल का उद्घाटन किया

  रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (RailTel Corporation of India Ltd) ने आंध्र प्रदेश मेड टेक जोन (Andhra Pradesh Med Tech Zone – AMTZ) के विशाखापत्तनम परिसर में “हेल्थ क्लाउड” डिजाइन और स्थापित किया था। आंध्र प्रदेश मेड टेक ज़ोन (AMTZ) दुनिया का पहला एकीकृत चिकित्सा उपकरण निर्माण केंद्र है। एएमटीजेड के परिसर में निर्मित “हेल्थ क्लाउड” …

नासा की जलवायु अनुसंधान वैज्ञानिक ‘सिंथिया रोसेनज़वेग’ को विश्व खाद्य पुरस्कार 2022 से सम्मानित

  नासा की जलवायु अनुसंधान वैज्ञानिक ‘सिंथिया रोसेनज़वेग’ को विश्व खाद्य पुरस्कार (World Food prize) 2022 से सम्मानित किया गया है। इन्होने अपने करियर का अधिकांश समय यह समझाने में बिताया है कि ‘वैश्विक खाद्य उत्पादन’ को किस प्रकार बदलती जलवायु के अनुकूल होना चाहिए। कृषि विज्ञानी और जलवायु विज्ञानी ‘सिंथिया रोसेनज़वेग’ को ‘खाद्य उत्पादन …

QR Code
Scan Me