बैंकिंग फाइनेंस कंपनी एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने एलआईसी के साथ प्रधान मंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई) की पेशकश करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं.समझौता ज्ञापन के तहत, एलआईसी ग्राहक को मृत्यु से सम्बंधित मामलों में 330 रुपये के नाममात्र प्रीमियम पर 2 लाख रुपये का जीवन बीमा देगी.
Search results for:
प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट चंडी लाहिड़ी का निधन
प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट चंडी लाहिड़ी का बीमारी की संक्षिप्त अवधि के बाद निधन हो गया है, उनके साथ ही बंगाल के कार्टून के इतिहास का एक अध्याय अंत हो गया है. लाहिड़ी की आयु 86 वर्ष थी.
बिहार रेजीमेंट को औपचारिक रूप से सौंपा गया INS विक्रमादित्य
भारतीय नौसेना के सबसे बड़े और एकमात्र विमानवाहक पोत आइएनएस विक्रमादित्य को औपचारिक रूप से भारतीय सेना की अत्यधिक सम्मानित और युद्ध कौशल से युक्त बिहार रेजीमेंट तथा भारतीय वायुसेना की छह नंबर स्क्वाड्रन को सौंप दिया गया है.
भारत ऑस्ट्रेलियाई समूह का 43वां सदस्य बना
भारत ऑस्ट्रेलिया समूह के निर्यात नियंत्रण व्यवस्था में शामिल हो गया है और यह उस समूह का 43 वां सदस्य बन गया है. यह एक अनौपचारिक मंच है जो यह सुनिश्चित करता है कि परमाणु सामग्री का आयात कर कोई देश परमाणु या जैविक हथियार नहीं बनाने लग जाए
राष्ट्रपति कोविंद ने दिल्ली में स्व-विकास पर पुस्तक का अनावरण किया
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हार्टफुलनेस टेक्निकस और प्रिंसीपल पर ‘The Heartfulness Way’ नामक एक पुस्तक का अनावरण किया. कमलेश डी पटेल इस पुस्तक के लेखक हैं. यह हार्टफुलनेस की चौथी वैश्विक गाइड है.
सरकार ने 9 नए स्मार्ट शहरों की सूची की घोषणा की
केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने नौ नए स्मार्ट शहरों की सूची की घोषणा की है, जो राउंड 4 में सामने आये हैं.
भारत सौर ऊर्जा परियोजनाओं के लिए $ 350 मिलियन की निधि स्थापित करेगा
ऊर्जा मंत्री आर.के सिंह ने कहा कि भारत सौर ऊर्जा परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए 350 मिलियन डॉलर का निवेश करेगा, क्योंकि देश 2022 तक अक्षय ऊर्जा में 175 गीगावाट (जीडब्ल्यू) को जोड़ने के अपने महत्वाकांक्षी लक्ष्य को हासिल करने के प्रयासों को आगे बढ़ाना चाहता है.
एंड्रॉइड के लिए व्हाट्सएप ने किया बिजनेस एप्प का अनावरण
फेसबुक के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप ने एक फीचर लॉन्च किया है जो ग्राहकों के साथ छोटे व्यवसायों को जोड़ता है. वर्तमान में, केवल एंड्रॉइड उपयोगकर्ता सुविधा का उपयोग कर सकते हैं तथा एप्प के नवीनतम अपडेट के माध्यम से इसका लाभ उठा सकते हैं.
महाराष्ट्र बना पब्लिक क्लाउड पालिसी का अनावरण करने वाला पहला राज्य
महाराष्ट्र देश का पहला राज्य बन गया है जो पब्लिक क्लाउड पालिसी के साथ सामने आया है, वस्तुतः क्लाउड पर अपने डेटा संग्रहण को स्थानांतरित करने हेतु अपने विभागों को अनिवार्य रूप से लागू करना. इस कदम से उद्योग के लिए 2 अरब डॉलर का अवसर प्राप्त होगा.
यस बैंक ने किया अम्प्लस एनर्जी सॉल्यूशंस के साथ समझौता
अमल्पस एनर्जी सॉल्यूशंस ने भारत में सौर ऊर्जा क्षेत्र में सह-वित्त परियोजनाओं के लिए सामरिक संबंध हेतु निजी क्षेत्र के ऋणदाता यस बैंक के साथ समझौता करने की घोषणा की.



