Home  »  Search Results for... "label"

आदित्य बिड़ला आइडिया पेमेंट्स बैंक ने संचालन शुरू किया

आदित्य बिड़ला आइडिया पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (एबीआईपीबीएल) ने अपना परिचालन शुरू किया, और ऐसा करने वाला वह पांचवा भुगतान बैंक बन गया. रिज़र्व बैंक ने बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 की धारा 22 (1) के तहत बैंक को लाइसेंस जारी किया.

मध्य प्रदेश में 44वां खजुराहो नृत्य महोत्सव आयोजित

खजुराहो नृत्य महोत्सव 2018 का 44 वां संस्करण मध्यप्रदेश में यूनेस्को की विश्व विरासत स्थल, खजुराहो मंदिर में आयोजित किया गया. इसका उद्घाटन मध्य प्रदेश के राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और यह राज्य सरकार के संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित किया गया. 

भारत मार्च 2018 में प्रथम अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन की मेजबानी करेगा

भारत 11 मार्च 2018 को पहले अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा. इसमें फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमॅन्यूएल मैक्रॉन और संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गेटरस शामिल होंगे. 

एनबीएफसी के लिए आरबीआई ने लोकपाल योजना शुरू की

भारतीय रिजर्व बैंक ने गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) के लिए,उनके खिलाफ शिकायतों के निवारण हेतु ‘लोकपाल योजना’ शुरू की है. यह योजना एनबीएफसी द्वारा सेवाओं में कमी के संबंध में एक लागत रहित और त्वरित शिकायत निवारण तंत्र प्रदान करेगी जो योजना के अंतर्गत आती है. 

भारत ने किया ‘धनुष’ बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण

भारत ने ओडिशा तट के पास एक नौसैनिक पोत से परमाणु क्षमता युक्त धनुष बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया. इस मिसाइल की मारक क्षमता 350 किलोमीटर है. स्वदेशी-विकसित पृथ्वी-II मिसाइल का यह नौसैनिक संस्करण, बंगाल की खाड़ी में पारादीप के पास स्थित जहाज से परीक्षण किया गया था.

बिहार में पानी की आपूर्ति के लिए एडीबी और भारत ने दी 84 लाख डॉलर ऋण की मंजूरी

भारत सरकार और एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) ने बिहार में भागलपुर और गया शहरों में पानी की आपूर्ति के सुधार और विस्तार के लिए $84 मिलियन लोन पर हस्ताक्षर किए हैं. 2 ऋण की किश्त बिहार शहरी विकास निवेश कार्यक्रम के लिए $ 200 मिलियन बहु-किश्त वित्तपोषण सुविधा (एमएफएफ) का हिस्सा है जिसे 2012 में …

पेटीएम ने दो बीमा कंपनियां शुरू की

डिजिटल भुगतान स्टार्टअप पेटीएम ने दो बीमा कंपनियां, पेटीएम लाइफ इंश्योरेंस और पेटीएम जनरल इंश्योरेंस लॉन्च किया है. 

प्रसिद्ध वायलन वादक एमएस अनंथारमण का निधन

पारुर शैली में निपुण प्रसिद्ध वायलिन वादक एम.एस. अनंथारमण का निधन हो गया है. 

आरबीआई ने बैंक के खराब ऋण पर नजर रखने के लिए वाईएच मालेगाम के तहत समिति की स्थापना की

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने वाईएच मालेगाम की अध्यक्षता में एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया है जिसमें डूबत ऋण के करण, धोखाधड़ियों की बढ़ती घटनाओं और लेखापरीक्षाओं की प्रभावशीलता से संबंधित कई मुद्दों पर विचार किया गया है. 

मिजोरम में इजरायल सहयोग के साथ कृषि के लिए एनईआर का पहला क्षेत्रीय केंद्र स्थापित होगा

भारतीय इजरायल राजदूत श्री डेनियल कार्मोन ने कहा है कि इजरायल की विशेषज्ञता के सहयोग से कृषि के लिए एक केंद्र का उद्घाटन मार्च 2018 में मिजोरम में किया जा रहा है. यह पूर्वोत्तर क्षेत्र (एनईआर) का भारत का पहला ऐसा केंद्र होगा जो इजरायल सहयोग के साथ स्थापित किया जा रहा है. 

QR Code
Scan Me