माल्टा की राजधानी वालेेटा को आधिकारिक रूप से संस्कृति की यूरोपीय राजधानी 2018 का नाम दिया गया है. वालेेटा नीदरलैंड्स के एक शहर लीउवर्डेन के साथ इस शीर्षक को साझा करेगा.
Search results for:
पार्टी समर्थन हारने के बाद रोमानियाई प्रधानमंत्री मिहाई ट्यूडोज ने दिया इस्तीफा
रोमानिया के वामपंथी प्रधान मंत्री मिहाई ट्यूडोज ने आंतरिक शक्ति के संघर्ष के कारण अपनी पार्टी के समर्थन से हारने के बाद इस्तीफा दे दिया है, अपने पूर्वाधिकारी के केवल सात महीने बाद ही उन्हें भी इसका सामना करना पड़ा.
चीन बना नेपाल का दूसरा इंटरनेट सेवा प्रदाता
नेपाल को इन्टरनेट पहुँच उपलब्ध कराते हुए भारत के एकाधिकार को तोड़ते हुए चीन नेपाल का दूसरा इंटरनेट सेवा प्रदाता बन गया है. हांगकांग और बीजिंग स्थित चाइना टेलीकॉम ग्लोबल (सीटीजी) ने नेपाल के लिए वैकल्पिक साइबर-कनेक्टिविटी प्रदान करने हेतु नेपाल दूरसंचार के साथ समूह बना लिया है. सीटीजी 2012 में बनाई गई थी.
चीन में आयोजित विश्व का सबसे बड़ा बर्फ महोत्सव
दुनिया के सबसे बड़े बर्फ महोत्सव ‘इंटरनेशनल आइस एंड स्नो फेस्टिवल’ का आयोजन चीन के हार्बिन में किया गया था. यह सर्दियों में चीन के सबसे ठंडे शहरों में से एक है. यह उत्तर-पूर्व चीन के हार्बिन में 34वां वार्षिक बर्फ महोत्सव है.
आइसलैंड समान वेतन वैध करने वाला पहला देश बना
आइसलैंड पुरुषों और महिलाओं के बीच समान वेतन को वैध करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है. आइसलैंड में अब काम के लिए महिलाओं की तुलना में पुरषों को अधिक वेतन देना अवैध होगा.
हिमालयी हाइड्रो एक्सपो 2018 काठमांडू में शुरू हुआ
हिमालयी हाइड्रो एक्सपो 2018 नेपाल कि राजधानी काठमांडू में शुरू हुआ. नेपाल कि राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने इस प्रदर्शनी का शुभारंभ किया. भारत, चीन, आस्ट्रिया, चेक रिपब्लिक और नॉर्वे सहित विभिन्न देशों के प्रतिनिधि प्रदर्शनी में भाग ले रहे हैं.
सुषमा स्वराज 3 दक्षिणपूर्व एशियाई राष्ट्रों के दौरे पर
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज तीन दक्षिण पूर्व एशियाई देशों – थाईलैंड, इंडोनेशिया और सिंगापुर की पांच दिवसीय यात्रा पर हैं. यात्रा के पहले चरण में, सुश्री स्वराज थाईलैंड पहुंचेंगी और थाई के विदेशी मामलों के मंत्री डॉन प्रमुदुविन्ई के साथ एक आधिकारिक बैठक करेंगी.
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में शामिल छह राष्ट्र
इक्वेटोरियल गिनी, आइवरी कोस्ट, कुवैत, पेरू, पोलैंड और द नीदरलैंड औपचारिक रूप से बदलाव करने हेतु संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के गैर-स्थायी सदस्यों की रैंक में शामिल हुए.
पाकिस्तान स्टेट बैंक ने द्विपक्षीय व्यापार और निवेश गतिविधियों के लिए चीनी मुद्रा युआन का उपयोग करने की अनुमति दी
पाकिस्तान ने निर्यात और वित्तपोषण लेनदेन के लिए चीनी मुद्रा युआन के उपयोग की अनुमति दे दी है. पाकिस्तान के अनुसार, पाकिस्तान और चीन के सार्वजनिक और निजी दोनों उद्यमों के विदेश मंत्रालय द्विपक्षीय व्यापार और निवेश गतिविधियों के लिए युआन के चयन के लिए स्वतंत्र हैं.
सऊदी, यूएई में पहली बार ‘वैट’ लागू
सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने मूल्य वर्धित कर (वैट) की शुरुआत की. ये खाड़ी में पहले ऐसे दो देश हैं जिन्होंने इस प्रणाली की शुरुआत की.


