Home  »  Search Results for... "label/International News"

Big News: संयुक्त राष्ट्र ने जेएम प्रमुख मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी नामित किया

भारत के लिए एक बड़ी कूटनीतिक जीत के रूप में, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी के रूप में नामित किया है,यह फैसला चीन के सुरक्षा परिषद की मंजूरी समिति के तहत उसे ब्लैकलिस्ट करने के प्रस्ताव पर अपनी रोक को हटाने के बाद आया. भारत …

जी-4 ने अफ्रीकी देशों को भी प्रतिनिधित्व देने का समर्थन किया

जी-4 देशों ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार के लिए नए सिरे से प्रयास करने और इसे अधिक कुशल और आज की दुनिया का प्रतिनिधि बनाने का आह्वान किया। इन देशों ने अंतर-सरकारी वार्ता में सार्थक प्रगति में आने वाली निरंतर कमी पर चिंता व्यक्त की। जी-4 मंत्रियों ने दोहराया कि सुरक्षा परिषद की …

चीन में वैज्ञानिकों ने बनाया दुनिया का पहला क्लोन जंगली आर्कटिक भेड़िया ‘माया’

चीन के बीजिंग स्थित जीन फर्म की ओर से दुनिया में पहली बार एक जंगली आर्कटिक भेड़िया का सफलतापूर्वक क्लोन बनाया गया है। इसे आर्कटिक वुल्फ को व्हाइट वुल्फ या पोलर वुल्फ के रूप में भी जाना जाता है। ये कनाडा के क्वीन एलिजाबेथ द्वीप समूह के हाई आर्कटिक टुंड्रा का मूल निवासी है। हालांकि …

विदेश मंत्री जयशंकर ने तुर्किये के विदेश मंत्री से की साइप्रस मुद्दे पर चर्चा

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने तुर्किये के विदेश मंत्री मेवलेट कावुसोग्लू से साइप्रस के मुद्दे पर चर्चा की। दरअसल तुर्किये के राष्ट्रपति ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने संबोधन में कश्मीर का मुद्दा उठाया था जिसके बाद विदेश मंत्री ने कावुसोग्लू से साइप्रस के मुद्दे पर चर्चा की। दोनों विदेश मंत्रियों ने संयुक्त …

श्रीलंका का सबसे बड़ा ऋणदाता बना भारत

भारत ने आर्थिक संकटों का सामना कर रहे श्रीलंका को इस साल सबसे ज्यादा मदद दी है। इसमें भारत द्वारा द्वीप राष्ट्र को दिया गया 377 मिलियन अमेरिकी डॉलर का ऋण भी शामिल है। वेराइट रिसर्च थिंक-टैंक ने कहा है कि भारत इस साल श्रीलंका के लिए सबसे बड़े ऋणदाता के रूप में सामने आया …

क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय का अंतिम संस्कार, विंडसर कैसल के सेंट जॉर्ज चैपल में दफनाया गया

विंडसर कैसल में एक निजी समारोह में शाही परिवार ने ब्रिटेन के सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को विदाई दी। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ- II को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए दुनियाभर से 2000 दिग्गज नेता आए थे। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को अंतिम विदाई देते हुए उनके ताबूत को विंडसर …

राजनाथ सिंह दो दिवसीय मिस्र दौरे पर

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने दो दिवसीय यात्रा पर  मिस्र (Defence Minister Egypt Visit) पहुंचेंगे, जहां वह अपने मिस्र के समकक्ष के द्विपक्षीय मुलाकात करेंगे। रक्षा मंत्री 19 से 20 सितंबर को मिस्र का आधिकारिक दौरा करेंगे। जहां वह दोनों देशों के दोस्ती और रक्षा सहयोग को बढ़ावा के मुद्दे पर बात करेंगे। रक्षा मंत्री …

यूएई नवंबर में चंद्रमा पर अपना प्रथम रोवर भेजेगा

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) नवंबर में चंद्रमा पर अपना प्रथम रोवर भेजेगा। इस अभियान के प्रबंधक ने हाल ही में यह जानकारी दी। चीन और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) बाद की अंतरिक्ष महत्वाकांक्षाओं को आगे बढ़ाने में मदद करने के लिए हाथ मिलाने पर सहमत हुए हैं। यूएई के मोहम्मद बिन राशिद स्पेस सेंटर (एमबीआरएससी) …

जोआओ लौरेंको फिर से अंगोला के राष्ट्रपति चुने गए

राष्ट्रीय चुनाव आयोग ने 51% मतों के साथ राष्ट्रपति के रूप में जोआओ लौरेंको की घोषणा की। राष्ट्रपति जोआओ लौरेंको अंगोला की मुक्ति के लिए लोकप्रिय आंदोलन (MPLA) के सदस्य हैं, और उन्हें अंगोला के राष्ट्रपति के रूप में फिर से चुना गया। चुनाव परिणामों ने MPLA के आधिपत्य को बढ़ा दिया, जो एकमात्र पार्टी …

किर्गिस्तान और ताजिकिस्तान में संघर्ष हुआ तेज

किर्गिस्तान और ताजिकिस्तान में संघर्ष और तेज हो गया है। किर्गिस्तान ने आरोप लगाया है कि ताजिकिस्तान के सुरक्षाबलों की फायरिंग में उसके दो नागरिकों की मौत हो गई, जिसमें एक 15 साल की लड़की शामिल है। इसके अतिरिक्त 55 लोग घायल हुए हैं। उसका कहना है कि पड़ोसी देश सीमा पर सैनिकों और सैन्य …