रोचेस्टर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (RIT) के वैज्ञानिकों ने अभी तक के खोजे गए किसी भी अन्य निकटतम ग्रहों की तुलना में पृथ्वी के करीब एक नवजात विशाल ग्रह की खोज की है। इस ग्रह का नाम “2MASS 1155-7919 b” रखा गया है। वैज्ञानिकों ने गैया अंतरिक्ष वेधशाला (Gaia space observatory) के डेटा का इस्तेमाल बेबी विशाल ग्रह को खोजने के लिए किया था।
बेबी विशाल ग्रह, जिसे “2MASS 1155-7919 b” नाम दिया गया है, हमारे सौर मंडल से केवल 330 प्रकाश वर्ष दूर स्थित है। यह ग्रह पृथ्वी के सबसे करीब है और एप्सिलॉन चामेलेन्टिस एसोसिएशन में स्थित है। यह ग्रह लगभग 5 मिलियन वर्ष पुराना एक तारे का चक्कर लगता है। यह बृहस्पति के द्रव्यमान से केवल दस गुना बड़ा है।



ब्रिटेन सरकार का बड़ा फैसला: अब कभी सिगरे...
Top Current Affairs News 23 April 2026: ...
कोणार्क सूर्य मंदिर में भारतीय पुरातत्व ...


