Categories: Uncategorized

अब राज्य और बहु-राज्यों के सहकारी बैंकों पर भी लागू होंगे SARFAESI अधिनियम के प्रावधान

सुप्रीम कोर्ट द्वारा एक आदेश जारी किया गया है, जिसमे कहा गया है कि वित्तीय आस्तियों का प्रतिभूतिकरण तथा प्रतिभूति हित प्रवर्तन (SARFAESI) अधिनियम, 2002 (Securitisation and Reconstruction of Financial Assets and Enforcement of Security Interest – SARFAESI) के प्रावधान अब राज्य और बहु-राज्यों के सहकारी बैंकों पर भी लागू होंगे।

इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने बैंकिंग विनियमन अधिनियम 1949 के तहत जारी 2003 की अधिसूचना को भी बरकरार रखा, जिसके द्वारा सहकारी बैंक को SARFAESI अधिनियम के प्रावधानों की तलाश के लिए बैंकों की श्रेणी में लाया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस फैसले के पीछे का उद्देश्य सिविल कोर्ट या सहकारी समितियों अधिनियम के तहत प्रक्रिया सारांश के माध्यम से होने वाली देरी को दूर करना था। न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा की अध्यक्षता वाली 5-न्यायाधीश की पीठ ने फैसला सुनाया ।
क्या है SARFAESI अधिनियम?
सरफेसी एक्ट सिक्योरिटाइजेशन और रिकंस्ट्रक्शन ऑफ फाइनेंशियल एसेट्स एंड एनफोर्समेंट ऑफ सिक्योरिटी इंटरेस्ट एक्ट यानि वित्तीय आस्तियों का प्रतिभूतिकरण तथा प्रतिभूति हित प्रवर्तन (SARFAESI) अधिनियम है। इस अधिनियम का इस्तेमाल बैंक बैड लोन विशेष रूप से गैर-निष्पादित आस्तियों को पुनर्प्राप्त करने के लिए एक उपकरण के रूप में करते हैं। यह अधिनियम आस्तियों के पुनर्निर्माण के लिए गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों को स्थानांतरित करने के लिए प्रक्रियाएं प्रदान करता है। यह अधिनियम न्यायालय के  हस्तक्षेप के बिना बैंकों के सुरक्षा हितों को भी लागू करता है। यह अधिनियम भारत में वित्तीय संस्थानों को किसी ऋण की वसूली के लिए अचल संपत्ति पर कब्जा करने का अधिकार देता है।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • वर्तमान में शरद अरविंद बोबड़े भारत के मुख्य न्यायधीश हैं.

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

2 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

1 month ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago