Categories: Business

SBI पेंशन फंड का और 20 फीसदी लेगा स्टेट बैंक

भारतीय स्टेट बैंक SBI पेंशन फंड की अतिरिक्त 20 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण SBI कैप्स से 229.52 करोड़ रुपये में करेगा और अपनी हिस्सेदारी 80 फीसदी पर पहुंचा देगा। भारतीय स्टेट बैंक ने एक्सचेंजों को भेजी सूचना में कहा, SBI ने SBI पेंशन फंड्स प्राइवेट लिमिटेड की 20 फीसदी हिस्सदारी का अधिग्रहण SBI कैप्स से करने का प्रस्ताव किया है।

SBI कैप्स, SBI की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक है। इस संबंध में सभी नियामकीय मंजूरी हासिल हो चुकी है। स्टेट बैंक ने कहा कि इस लेनदेन का मकसद बेहतर प्रबंधन है। नकदी में होने वाला यह अधिग्रहण 15 दिसंबर, 2023 तक पूरा होगा।’स्टेट बैंक ने कहा कि यह सौदा मेसर्स डेलॉयट टॉचे तोमात्सु इंडिया के मूल्यांकन रिपोर्ट पर आधारित है। मौजूदा समय में SBI के पास पेंशन फंड की 60 फीसदी हिस्सेदारी है।

SBI और SBI फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड SBI पेंशन फंड के प्रायोजक होंगे। SBI व अमुंडी के 62.53 फीसदी व 36.73 फीसदी हिस्सेदारी वाले संयुक्त उद्यम SBI फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड के पास SBI पीएफ की 20 फीसदी हिस्सेदारी है। बैंक ने कहा कि आरबीआई और पीएफआरडीए ने अपनी-अपनी मंजूरी दे दी है। SBI पीएफ का गठन दिसंबर 2007 में हुआ था और उसे नैशनल पेंशन सिस्टम के तहत पेंशन कोष के प्रबंधन की खातिर पेंशन फंड मैनेजर नियुक्त किया गया है।

 

Find More Business News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

4 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago