Categories: Appointments

SBI ने एमएस धोनी को बनाया अपना Brand Ambassdor

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने क्रिकेट के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी को अपना आधिकारिक ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा की। इस को लेकर बैंक द्वारा बयान दिया गया कि अब बैंक के सभी प्रचारों में धोनी का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। बैंक ने अपने बयान में कहा कि धोनी में तनावपूर्ण परिस्थितियों में संयम बनाए रखने के साथ दबाव में स्पष्ट सोच और तेजी से निर्णय लेने की क्षमता है। इस क्षमता के बारे में पूरा देश जानता है। महेंद्र सिंह धोनी का ब्रांड एम्बेस्डर बन जाना यह एसबीआई के लिए एक आदर्श विकल्प है।

एसबीआई के अध्यक्ष दिनेश खारा ने कहा कि हमें एमएस धोनी को एसबीआई के ब्रांड एंबेसडर के रूप में शामिल करते हुए बहुत खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि धोनी का एसबीआई के साथ जुड़ना हमारे ब्रांड को एक नया अवतार देगा। यह फैसला साझेदारी, हमारा लक्ष्य विश्वास, अखंडता और अटूट समर्पण के साथ राष्ट्र और अपने ग्राहकों की सेवा करने की प्रतिबद्धता को मजबूती देना है। बैंक ने यह कहा कि अब बैंक और धोनी का संबंध जुड़ाव विश्वसनीयता और नेतृत्व के मूल्यों को दर्शाते हैं। इसी के साथ एसबीआई ग्राहकों के साथ गहरे संबंध बनाने की बैंक की प्रतिबद्धता का प्रतीक भी है।

 

बैंक का होम लोन

भारतीय स्टेट बैंक प्रॉपर्टी, डिपॉजिट, ब्रांचेज, कस्टमर्स और कर्मचारियों के मामले में सबसे बड़ा कामर्शियल बैंक है। यह देश का सबसे बड़ा कर्जदाता भी है, जिसने अभी तक 30 लाख से ज्यादा भारतीय परिवारों के घर खरीदने के सपने को साकार किया है। बैंक का होम लोन का पोर्टफोलियो 6.53 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का हो चुका है।

 

बैंक के पास डिपॉजिट

जून 2023 तक बैंक का​ डिपॉजिट 45.31 लाख करोड़ रुपये और 42.88 फीसदी CASA रेशियो है। होम लोन और ऑटो लोन में एसबीआई की बाजार हिस्सेदारी क्रमशः 33.4 फीसदी और 19.5 फीसदी है। एसबीआई के पास भारत में 78,370 बीसी आउटलेट के साथ 22,405 ब्रांचेज और 65,627 एटीएम या एडीडब्ल्यूएम का सबसे बड़ा नेटवर्क है। इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग का उपयोग करने वाले कस्टमर्स की संख्या 117 मिलियन और 64 मिलियन है।

डिजिटल लोन

डिजिटल लोन देने के मामले में देश के पब्लिक सेक्टर के बैंक ने योनो के माध्यम से 5,428 करोड़ रुपये अप्रूव किए हैं। वित्त वर्ष 2024 के पहले तिमाही के दौरान सभी बैंकों के मुकाबले फेसबुक और ट्विटर पर फॉलोअर्स की संख्या सबसे ज्यादा है।

 

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण बातें:

  • एसबीआई अध्यक्ष: दिनेश कुमार खारा;
  • एसबीआई की स्थापना: 1 जुलाई 1955;
  • एसबीआई मुख्यालय: मुंबई.

 

Find More Appointments Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

ऑस्कर 2026 नामांकन: सर्वश्रेष्ठ फिल्म, अभिनेता और अभिनेत्री की पूरी सूची जारी

98th Academy Awards के लिए नामांकन की घोषणा कर दी गई है, जिसमें फिल्म निर्माण…

1 day ago

सूर्या मिधा ने तोड़ा मार्क ज़करबर्ग का रिकॉर्ड, बने सबसे युवा सेल्फ मेड बिलियनेयर

फोर्ब्स की वर्ल्ड्स बिलियनेयर्स लिस्ट में शामिल होने वाले भारतीय मूल के 22वर्षीय सूर्या मिधा…

1 day ago

चिराग पासवान ने असम में PMFME इनक्यूबेशन सेंटर का शुभारंभ किया

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने 13 मार्च 2026 को सोनितपुर जिले के…

1 day ago

इसरो की बड़ी सफलता: CE-20 क्रायोजेनिक इंजन का सफल परीक्षण

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने रॉकेट प्रौद्योगिकी में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते…

1 day ago

उत्तर कोरिया के मिसाइल प्रक्षेपण से जापान में अलर्ट, संकट प्रबंधन टीम सक्रिय

उत्तर कोरिया ने 14 मार्च 2026 को पूर्वी सागर की ओर करीब 10 बैलिस्टिक मिसाइलें…

1 day ago

डिजिटल मैपिंग को बढ़ावा: सुजल गांव आईडी का शुभारंभ

जल शक्ति मंत्रालय ने जल जीवन मिशन (JJM) 2.0 के तहत भारत के हर ग्रामीण…

1 day ago