Categories: Banking

एसबीआई ने दूसरी तिमाही में अब तक का सबसे अधिक तिमाही लाभ अर्जित किया

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को दूसरी तिमाही में बंपर मुनाफा हुआ है। बैंक के लिए दूसरी तिमाही अब तक के सबसे अधिक मुनाफे वाली तिमाही रही है। एसबीआई ने चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में एकल आधार पर 13,265 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। यह पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 74 फीसदी अधिक है। एसबीआई ने शनिवार को शेयर बाजारों को यह सूचना दी। इसमें कहा गया कि फंसे कर्जों (NPA) के लिए वित्तीय प्रावधान में कमी आने और ब्याज आय बढ़ने से उसके लाभ में बढ़ोतरी हुई है। एक साल पहले की समान तिमाही में बैंक का एकल आधार पर लाभ 7,627 करोड़ रुपये रहा था।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

दूसरी तिमाही में बैंक की कुल आय भी बढ़कर 88,734 करोड़ रुपये हो गई। यह एक साल पहले की समान तिमाही में 77,689.09 करोड़ रुपये थी। पिछली तिमाही में एसबीआई की शुद्ध ब्याज आय (NII) 13 फीसदी बढ़कर 35,183 करोड़ रुपये हो गई। जबकि एक साल पहले यह 31,184 करोड़ रुपये थी। जुलाई से सितंबर तिमाही में बैंक की परिसंपत्ति गुणवत्ता भी बेहतर हुई है। इसकी सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (NPA) घटकर सकल अग्रिम का 3.52 फीसदी रह गईं। जबकि एक साल पहले की इसी तिमाही में यह 4.90 प्रतिशत थी। शुद्ध एनपीए यानी फंसे कर्जों का अनुपात भी घटकर कुल अग्रिम का 0.80 प्रतिशत रह गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह अनुपात 1.52 फीसदी था।

Find More Ranks and Reports Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

कक्षा तीन से आठ के लिए CT और AI करिकुलम लॉन्च: CBSE

सीबीएसई बोर्ड के मान्यता प्राप्त स्कूलों से लेकर 22 राज्यों के सरकारी स्कूलों के कक्षा…

3 hours ago

सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक भारत जनगणना 2027 के ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

भारत सरकार ने मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को जनगणना 2027 के लिए ब्रांड एंबेसडर…

3 hours ago

IAS चंचल कुमार ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव का पदभार संभाला

चंचल कुमार ने 1 अप्रैल, 2026 को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव के रूप…

3 hours ago

नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा की शपथ लेंगे – आगे क्या?

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10 अप्रैल, 2026 को राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ…

3 hours ago

गुड फ्राइडे 2026: जानें क्यों नहीं बोलते हैं ‘हैप्पी गुड फ्राइडे’?

गुड फ्राइडे ईसाई धर्म के सबसे पवित्र दिनों में से एक है। वर्ष 2026 में…

7 hours ago

अश्विनी भिड़े बनीं पहली महिला BMC कमिश्नर

अश्विनी भिड़े को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की पहली महिला नगर आयुक्त नियुक्त किया गया…

22 hours ago