Categories: Uncategorized

SBI का लोगो नए रूप में, शीर्ष 50 वैश्विक बैंकों की लीग में शामिल होगा


आज 1 अप्रैल 2017 से, भारतीय स्टेट बैंक के सहायक बैंक जिनका आज से अधिकारिक रूप से एसबीआई में विलय हो गया है, वे एसबीआई का प्रतीक और उसके प्रसिद्ध चाभी के छेद वाले लोगो जिसकी पृष्ठभूमि गहरे नीले रंग की है, का प्रयोग करेंगे.

एसबीआई के साइनबोर्ड की पृष्ठभूमि सफ़ेद रंग से ‘स्याही जैसे नीले रंग’ में बदल दी गई है जबकि एसबीआई का लोगो या मोनोग्राम पहले के गहरे नीले के स्थान पर थोडा हल्का है. एसबीआई शब्द सफ़ेद रंग में दिखेगा और उसका डिजाईन एक नए फॉन्ट Effra में लिखा जायेगा.

फरवरी में सरकार ने पांच एसबीआई सहयोगियों – स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर (एसबीबीजे), स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद (एसबीएच), स्टेट बैंक ऑफ मैसूर (एसबीएम), स्टेट बैंक ऑफ पटियाला (एसबीपी) और स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर के विलय को अंतिम मंजूरी दे दी थी. भारतीय रिज़र्व बैंक के अनुसार, 01 अप्रैल 2017 से ये पांचों बैंक अधिकारिक रूप से एसबीआई बैंकों के रूप में संचालित किये जायेंगे.

इस विलय से, भारतीय स्टेट बैंक, 41 ट्रिलियन रु की बैलेंस शीट के साथ दुनिया के शीर्ष 50 वैश्विक बैंकों की लीग में प्रवेश कर जायेगा.

    उपरोक्त समाचार से परीक्षा उपयोगी तथ्य :
    • भारतीय स्टेट बैंक का लोगो नए रूप में.
    • भारतीय स्टेट बैंक, 41 ट्रिलियन रु की बैलेंस शीट के साथ दुनिया के शीर्ष 50 वैश्विक बैंकों की लीग में प्रवेश कर जायेगा.
    • अब एसबीआई एक नए फॉन्ट Effra में लिखा जायेगा.
    • एसबीआई की चेयरमैन श्रीमती अरुंधती भट्टाचार्य हैं.

    स्रोत – दि हिन्दू
    [wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
    admin

    Recent Posts

    G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

    दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

    1 month ago

    दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

    धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

    2 months ago

    भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

    शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

    2 months ago

    भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

    भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

    2 months ago

    भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

    भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

    2 months ago

    क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

    रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

    2 months ago