Categories: Uncategorized

सऊदी अरब ने की G20 के विदेश मंत्रियों की असाधारण बैठक की अध्यक्षता

सऊदी अरब ने वर्चुली मोड में आयोजित की गई G20 विदेश मंत्रियों की असाधारण बैठक की अध्यक्षता की। COVID-19 महामारी संकट की स्थिति के बारे में बुलाई गई इस आभासी बैठक में विदेश मंत्री (EAM) एस जयशंकर ने भारत का प्रतिनिधित्व किया। बैठक के दौरान, भारत ने ‘G20 Principles on Coordinated Cross-Border Movement of People’ यानि लोगों के समन्वित क्रॉस-बॉर्डर मूवमेंट पर स्वैच्छिक G20 व्यवस्था स्थापित करने का प्रस्ताव रखा। यह नया प्रस्ताव निम्नलिखित तीन मानदंडों पर आधारित होगा:
a) Standardisation of testing procedures and universal acceptability of test results
b) Standardisation of ‘Quarantine procedures’
c) Standardisation of ‘movement and transit’ protocols
प्रतिभागियों ने COVID-19 महामारी संकट के दौरान सीमाओं के पार अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया। इसके अलावा मंत्रियों ने COVID-19 महामारी से निपटने के लिए सीमा पार प्रबंधन पहलों से मिले राष्ट्रीय अनुभवों और सीख पर भी चर्चा की।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • ये 20 सदस्यी समूह (G20) अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का प्रमुख मंच है जो हर महाद्वीप के विकसित और विकासशील दोनों देशों के नेताओं को एक मंच पर साथ लाता है।
  • G20 समूह के सदस्य देश है:- अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, कोरिया गणराज्य, तुर्की, ब्रिटेन, संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोपीय संघ (ईयू).

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

मेघालय ने दूरदराज के इलाकों में हाई-स्पीड इंटरनेट पहुँचाने के लिए Starlink India के साथ साझेदारी की

मेघालय ने पूरे राज्य में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए Starlink के साथ साझेदारी…

52 seconds ago

INS मालवन भारतीय नौसेना को सौंपा गया: अगली पीढ़ी के पनडुब्बी-रोधी पोत की पूरी जानकारी

INS मालवन की डिलीवरी से भारतीय नौसेना की ताकत को और बढ़ावा मिलेगा। यह अगली…

13 mins ago

भारतीय सेना ने दक्षिणी, पूर्वी और पश्चिमी कमानों के लिए नए कमांडरों की नियुक्ति की

भारतीय सेना ने 1 अप्रैल, 2026 को अपनी तीन प्रमुख ऑपरेशनल इकाइयों—दक्षिणी, पूर्वी और पश्चिमी…

44 mins ago

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने नए उपसेना प्रमुख

भारतीय सेना में सुदर्शन चक्र कोर की कमान संभाल चुके लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को…

2 hours ago

विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस 2026: विषय, इतिहास और महत्व

हर साल 2 अप्रैल को विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस (World Autism Awareness Day) मनाया जाता…

5 hours ago

NASA का ऐतिहासिक कदम: 50 वर्षों बाद मानव चंद्र मिशन की शुरुआत

नासा का आर्मिटस II मिशन के तहत चार अंतरिक्ष यात्रियों ने अमेरिका के फ्लोरिडा से उड़ान…

5 hours ago