Categories: Summits

सर्बानंद सोनोवाल ने ग्लोबल मैरीटाइम इंडिया शिखर सम्मेलन, 2023 के पूर्वावलोकन समारोह का शुभारंभ किया

केंद्रीय पोत, नौवहन और जलमार्ग तथा आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने मुंबई में ग्लोबल मैरीटाइम इंडिया शिखर सम्मेलन (जीआईएमएस), 2023 के पूर्वावलोकन समारोह का शुभारंभ किया। इस आयोजन का उद्देश्य व्यापार में सहयोग बढ़ाने और व्यापार करने में सुगमता (ईओडीबी) को प्रोत्साहन देने के लिए ज्ञान और प्रौद्योगिकी के सहयोग के साथ-साथ नए निवेश के अवसरों की संभावनाओं को प्रकट करना है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय पोत, नौवहन और जलमार्ग तथा पर्यटन राज्य मंत्री श्री श्रीपद नाइक सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

 

भारत के समुद्री क्षेत्र के प्रमुख प्रेरक के रूप में हमारा मंत्रालय भारत के समृद्ध समुद्री क्षेत्र की विशाल क्षमता से मूल्य सृजन करने के लिए ग्लोबल मैरीटाइम इंडिया शिखर सम्मेलन का आयोजन करता रहा है। यह शिखर सम्मेलन भारत की नीली अर्थव्यवस्था की समृद्धि का पता लगाने तथा उसका अध्ययन करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। भारत 5,000 किलोमीटर लंबे बहु-देशीय जलमार्गों व्यवस्था को सक्रिय रूप से चला रहा है, जो पूरे क्षेत्र में व्यापार और परिवहन को प्रभावी ढंग से सुविधाजनक बनाने की महत्वपूर्ण पहल है।

 

पूर्वावलोकन कार्यक्रम का उद्देश्य

पूर्वावलोकन कार्यक्रम का उद्देश्य ब्लू इकोनॉमी (नीली अर्थव्यवस्था) की विशाल क्षमता का दोहन करने और भारत के समुद्री क्षेत्र में निवेश के अवसरों के निर्माण के माध्यम से मूल्य व्यक्त करने का रोडमैप तैयार करने के लिए समुद्री क्षेत्र के विचारशील नेताओं के साथ-साथ उद्योग कप्तानों का एक वैश्विक मंच बनाना है। यह स्टार्ट-अप्स, शोधकर्ताओं, इनक्यूबेटर्स और इनोवेटर्स को अपनी तकनीक और विशेषज्ञता प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान करेगा। जीएमआईएस, 2023 के फोकस क्षेत्र भविष्य के बंदरगाह, डीकार्बोनाइजेशन, तटीय नौवहन और अंतर्देशीय जलमार्ग परिवहन, जहाज निर्माण, मरम्मत एवं रीसाइक्लिंग, वित्त, बीमा एवं मध्यस्थता, नवाचार एवं प्रौद्योगिकी, समुद्री सुरक्षा एवं संरक्षा तथा समुद्री पर्यटन हैं।

 

ग्लोबल मैरीटाइम इंडिया शिखर सम्मेलन, 2023 के बारे में

शिखर सम्मेलन 17 से 19 अक्टूबर 2023 को प्रगति मैदान, नई दिल्ली में मैदान में होगा। इसमें फिक्की विशिष्ट उद्योग भागीदार है। जीएमआईएस 2023 अवसरों का पता लगाने, चुनौतियों को समझने और भारत के समुद्री क्षेत्र के भीतर निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियों को एक साथ लाने के लिए एक प्रमुख समुद्री क्षेत्र केंद्रित आयोजन है। इस तीसरे संस्करण का उद्देश्य अपने पिछले संस्करणों की विरासत को आगे बढ़ाते हुए घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय समुद्री हितधारकों तथा निवेशकों के लिए व्यापक संभावनाओं को उजागर करना है।

 

              Find More News related to Summits and Conferences

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

दिल्ली पुलिस ने शुरू किया ‘ऑपरेशन शस्त्र’; जानें क्या है?

दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया के बढ़ते दुरुपयोग पर सख्ती करते हुए ‘ऑपरेशन शस्त्र’ नामक…

19 hours ago

ब्लैक स्वान समिट इंडिया 2026 की शुरुआत: राष्ट्रपति मुर्मू के संबोधन की मुख्य बातें पढ़ें

भुवनेश्वर डिजिटल वित्त और रोजगार पर राष्ट्रीय स्तर की एक महत्वपूर्ण चर्चा का केंद्र बन…

20 hours ago

झारखंड की महिलाओं ने पैरा थ्रोबॉल नेशनल 2026 में गोल्ड मेडल जीता

झारखंड ने राष्ट्रीय स्तर पर खेल जगत में एक गर्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। पैरा…

20 hours ago

NSO ने नए MCP सर्वर के साथ सरकारी डेटा को AI के लिए तैयार किया

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) ने एक बड़ी डिजिटल पहल करते हुए eSankhyiki पोर्टल के लिए…

22 hours ago

कोटक महिंद्रा बैंक ने भारत का पहला पूरी तरह से डिजिटल FPI लाइसेंस जारी किया

भारत के वित्तीय बाज़ारों ने डिजिटल दिशा में एक बड़ी छलांग लगाई है। कोटक महिंद्रा…

22 hours ago

अप्रैल 2026 से बैंक जोखिम के आधार पर जमा बीमा प्रीमियम का भुगतान

बैंक अब 01 अप्रैल 2026 से एक समान जमा बीमा प्रीमियम का भुगतान नहीं करेंगे।…

23 hours ago