Categories: National

भारत का पहला अंतर्राष्ट्रीय क्रूज लाइनर ‘कोस्टा सेरेना’ मुम्बई से रवाना हुआ

केन्द्रीय पत्‍तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल मुम्बई में भारत में पहले अंतर्राष्ट्रीय क्रूज लाइनर ‘कोस्टा सेरेना’ की घरेलू जल यात्रा का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मध्यम वर्ग से अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन की तुलना में घरेलू पर्यटन को प्राथमिकता देने की अपील के रूप में प्रारंभ की गई ‘देखो अपना देश’ पहल इस तरह की क्रूज पहलों को आगे बढ़ाती है।

पत्‍तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय भारत को विश्‍व के क्रूजिंग मानचित्र पर लाने पर बहुत फोकस कर रहा है। मंत्रालय द्वारा हाल में आयोजित ग्लोबल मैरीटाइम इंडिया समिट 2023 में भारत में 2047 तक 50 मिलियन क्रूज यात्रियों के लक्ष्य को प्राप्‍त करने के बारे में चर्चा हुई। यह लक्ष्‍य प्राप्‍त किया जा सकता है क्योंकि भारत के पास काफी संभावनाएं हैं।

 

45,000 यात्रियों को ले जाने की उम्मीद

कोस्टा क्रूज को अपनी अगले 2 महीने की यात्राओं में लगभग 45,000 यात्रियों को ले जाने की उम्मीद है, अन्यथा इन यात्रियों ने अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों से बुकिंग की होती। सबसे बड़ा लाभ भारतीय जल क्षेत्र में भारतीयों के लिए एक अंतरराष्ट्रीय क्रूजिंग अनुभव है।

 

यात्रा की शुरूआत मुम्बई पोर्ट से

इस क्रूज लाइनर ने अपनी यात्रा की शुरूआत मुम्बई पोर्ट से की। मंत्रालय ने ग्लोबल मैरीटाइम इंडिया समिट 2023 में भारत में 2047 तक 50 मिलियन क्रूज यात्रियों को लाने – ले जाने का लक्ष्य रखा है।

 

Find More National News Here

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

भारत के प्रमुख बंदरगाहों ने वित्त वर्ष 26 में 915.17 मिलियन टन कार्गो का प्रबंधन किया

भारत के समुद्री क्षेत्र ने एक अहम मील का पत्थर हासिल किया है, जिसमें प्रमुख…

14 hours ago

इतिहास के 3 सबसे बड़े और विनाशकारी युद्ध, जिन्होंने वैश्विक सीमाएं और राजनीतिक नक्शे बदल दिए

पश्चिम एशिया में तनाव जारी है। इसी बीच ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव…

14 hours ago

भुवनेश्वर कुमार IPL में 200 विकेट लेने वाले पहले तेज़ गेंदबाज़ बने

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार ने…

15 hours ago

LPG उत्पादन में भारत के प्रमुख शहर कौन-कौन से हैं? देखें लिस्ट

भारत में आज 33 करोड़ से अधिक परिवार खाना बनाने के लिए एलपीजी सिलिडंर (LPG…

15 hours ago

जानें भारत के किस शहर से पहली बार हुई थी जनगणना की शुरुआत?

बता दें कि, भारत में जनगणना 2026-27 की शुरुआत हो गई है। इस बार इसे…

15 hours ago

गुजरात हाईकोर्ट ने AI के इस्तेमाल को लेकर एक सख्त नीति जारी की

गुजरात हाई कोर्ट ने एक नीति जारी की है, जिसके तहत न्यायिक फ़ैसले लेने या…

16 hours ago