Categories: Appointments

संतोष कुमार यादव एनएचएआई के अध्यक्ष, सुभाशीष पांडा डीडीए के वीसी नियुक्त

संतोष कुमार यादव को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उत्तर प्रदेश कैडर के 1995 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी वर्तमान में शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग में अतिरिक्त सचिव हैं। कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश के अनुसार, उन्हें एनएचएआई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

इस बीच हिमाचल प्रदेश कैडर के 1997 बैच के आईएएस अधिकारी सुभाषिश पांडा को दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। गंजी कमला वी राव को मुख्य कार्यकारी अधिकारी, भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI), स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया है। केरल कैडर के 1990 बैच के आईएएस अधिकारी राव वर्तमान में भारत पर्यटन विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक हैं।

वहीं, हितेश कुमार एस मकवाना को गृह मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। आदेश में कहा गया है कि हिमाचल प्रदेश कैडर के 1997 बैच के आईएएस अधिकारी रजनीश सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव और विकास आयुक्त होंगे।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

सुजीत कलकल और अभिमन्यु मंडवाल ने एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2026 में स्वर्ण पदक जीता

भारतीय पहलवानों ने एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप 2026 में ज़बरदस्त प्रदर्शन किया है। सुजीत कलकल और…

4 hours ago

हंगरी के PM विक्टर ओर्बन के 16 साल बाद सत्ता से बेदखल, विपक्ष को मिला निर्णायक बहुमत

हंगरी में चुनावी नतीजों में दिग्गज राष्ट्रवादी नेता विक्टर ओर्बन को करारी हार का सामना…

4 hours ago

अमरावती प्रोजेक्ट: विश्व बैंक ने जारी किए 340 मिलियन डॉलर

अमरावती के विकास कार्यों को अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों से बड़ी आर्थिक सहायता मिल रही है।…

4 hours ago

भारत में वित्त वर्ष 2025-26 में पेटेंट आवेदनों में 30.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के अनुसार, भारत की इनोवेशन प्रणाली को एक बड़ा…

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने मतदान और चुनाव में भागीदारी के अधिकारों की कानूनी स्थिति स्पष्ट की

सर्वोच्च न्यायालय ने यह फैसला सुनाया है कि वोट देने और चुनाव लड़ने का अधिकार…

5 hours ago

भारतीय नौसेना 2026 के पहले कमांडर सम्मेलन के लिए वरिष्ठ नेतृत्व को आमंत्रित करेगी

भारत के समुद्री सुरक्षा ढांचे को मज़बूत करने के लिए, भारतीय नौसेना 2026 में 'कमांडर्स…

6 hours ago