Home   »   संतोष गंगवार ने “श्रम ब्यूरो” के...

संतोष गंगवार ने “श्रम ब्यूरो” के आधिकारिक लोगो का किया अनावरण

संतोष गंगवार ने "श्रम ब्यूरो" के आधिकारिक लोगो का किया अनावरण |_3.1
श्रम और रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संतोष कुमार गंगवार ने “श्रम ब्यूरो” के आधिकारिक लोगो का अनावरण किया है।  यह लोगो श्रम ब्यूरो के उन तीन लक्ष्यों यानी सटीकता, वैधता और विश्वसनीयता का भी प्रतिनिधित्व करता है जिसके लिए ब्यूरो प्रयासरत रहता है ताकि गुणवत्ता वाले डेटा कासंग्रहण किया जा सके।साथ ही यह भी दर्शाता है कि श्रम ब्यूरो एक डेटा आधारित संगठन है जो श्रमिकों और काम से संबंधित डेटा पर काम करता है।
श्रम ब्यूरो के लोगो में “नीले रंग का चक्र” एक चक्रदंत है जो काम का प्रतिनिधित्व करता है। नीला रंग बताता है कि ब्यूरो मेहनतकश कामगारों के साथ काम करता है। इसमें राष्ट्रीय ध्वज के रंगों से मेल खाते हुए एक तिरंगे वाला ग्राफ,गेहूं के कानों के साथ ग्रामीण कृषि श्रम के फल को दर्शाता है। श्रम ब्यूरो श्रम और रोजगार मंत्रालय का एक संलग्न कार्यालय है, जो अखिल भारतीय स्तर पर श्रम के विभिन्न पहलुओं पर आंकड़ों के संग्रह,संकलन,विश्लेषण और प्रसार में लगा हुआ है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *