Home   »   RCB ने सानिया मिर्जा को WPL...

RCB ने सानिया मिर्जा को WPL में महिला टीम का मेंटर बनाया

RCB ने सानिया मिर्जा को WPL में महिला टीम का मेंटर बनाया |_30.1

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा को महिला प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम का मेंटर नियुक्त किया गया है। RCB विमेंस WPL की शुरुआत टूर्नामेंट के दूसरे दिन 5 मार्च को ब्रेबॉर्न स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ करेगी।आरसीबी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इसकी पुष्टि की। आरसीबी के ट्वीटर हैंडल पर लिखा गया “महिलाओं के लिए भारतीय खेलों में अग्रणी, एक युवा आइकन, जिसने अपने पूरे करियर में निडर होकर खेला और बाधाओं को पार किया है, जो मैदान के अंदर और बाहर एक चैंपियन हैं। आरसीबी महिला क्रिकेट टीम की मेंटर के रूप में सानिया मिर्जा का स्वागत करते हुए हमें गर्व हो रहा है।”

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

सानिया मिर्जा ने अपने 6 ग्रैंड स्लैम और 43 डब्ल्यूटीए खिताबों के शानदार करियर में 20 साल तक शानदार प्रदर्शन किया। सानिया ने छह ग्रैंड स्लैम खिताबों में से तीन मिश्रित युगल ट्राफियां हैं जोकि उन्होंने महेश भूपति (2009 ऑस्ट्रेलियन ओपन, 2012 फ्रेंच ओपन) और ब्राजीलियाई ब्रूनो सोरेस (2014 यूएस ओपन) के साथ जीतीं हैं। सानिया मिर्जा अपने खेल करियर में कई चुनौतियों के बावजूद अपनी कड़ी मेहनत, जुनून और दृढ़ संकल्प से उपजी सफलता के साथ एक आदर्श रोल मॉडल हैं।

 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का फुल स्क्वॉड: स्मृति मंधाना, सोफी डिवाइन, एलिसे पेरी, रेणुका ठाकुर, ऋचा घोष, एरिन बर्न्स, दिशा कासत, इंद्राणी रॉय, श्रेयंका पाटिल, कनिका आहूजा, आशा शोभना (भारत), हीथर नाइट, डेन वैन नीकेर्क, प्रीति बोस, पूनम खेमनार, कोमल जंजाद, मेगन शुट्ट, सहाना पवार।

 

Find More Sports News Here

 

RCB ने सानिया मिर्जा को WPL में महिला टीम का मेंटर बनाया |_40.1

 

 

FAQs

आरसीबी 2022 में टीम का कप्तान कौन था?

फाफ डु प्लेसिस को आईपीएल 2022 के लिए नए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर कप्तान के रूप में नामित किया गया था.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *