Categories: Appointments

संदीप कुमार गुप्ता ने गेल के अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया

संदीप कुमार गुप्ता ने देश की सबसे बड़ी गैस कंपनी गेल इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर का पदभार संभाल लिया है। गुप्ता पहले इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (Indian Oil) में वित्त निदेशक थे। वे मनोज जैन की जगह लेंगे, जो 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हुए थे. गेल इंडिया ने जारी बयान में कहा कि कंपनी में शामिल होने के तुरंत बाद उन्होंने कर्मचारियों को संबोधित किया और कंपनी के संतुलित व्यापार पोर्टफोलियो का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि कंपनी सरकार की गैस आधारित अर्थव्यवस्था के दृष्टिकोण के अनुरूप है, जिसमें ऊर्जा मिश्रण में प्राकृतिक गैस की हिस्सेदारी 2030 तक दोगुनी से अधिक 15 प्रतिशत हो जाएगी।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

संदीप कुमार गुप्ता

 

कॉमर्स ग्रैजुएट और चार्टर्ड अकाउंटेंट गुप्ता को देश की सबसे बड़ी तेल शोधन और ईंधन विपणन कंपनी आईओसी में 31 से अधिक वर्षों का कार्य अनुभव है। गुप्ता तीन अगस्त, 2019 से आईओसी के वित्त निदेशक थे। चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक के रूप में उनका कार्यकाल फरवरी, 2026 तक रहेगा।

संदीप गुप्ता ने कहा कि उन्हें कंपनी के आउटलुक पर पूरा भरोसा है। साल 1984 में गेल के पास सिंगल पाइपलाइन थी। अभी गेल इंडिया के पास 14500 किलोमीटर लंबा नैचुरल गैस पाइप लाइन नेटवर्क है। इसके अलावा 14 मिट्रिक टन सालाना एलएनजी सोर्सिंग है। कंपनी का पोर्टफोलियो बहुत बड़ा है।

 

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

 

  • गेल (इंडिया) लिमिटेड मुख्यालय: नई दिल्ली;
  • गेल (इंडिया) लिमिटेड की स्थापना: 1984।

 

Find More Appointments Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

1 week ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

1 month ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

1 month ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

1 month ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

1 month ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

1 month ago