Categories: Uncategorized

GAIL के नए चेयरमैन होंगे संदीप कुमार गुप्ता, जानिए इनकी योग्यता और अनुभव

 

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) में वित्त निदेशक संदीप कुमार गुप्ता (Sandeep Kumar Gupta) भारत के सबसे बड़े गैस संस्थान गेल (इंडिया) लिमिटेड के प्रमुख होंगे। सार्वजनिक उपक्रम चयन बोर्ड (PESB) ने 10 उम्मीदवारों के इंटरव्यू के बाद गेल (GAIL) के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक पद के लिए 56 वर्षीय गुप्ता का चयन किया है। गुप्ता, मनोज जैन का स्थान लेंगे। जैन 31 अगस्त को सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। पीईएसबी की सिफारिश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ACC) मंजूरी देगी। एसीसी की मंजूरी मिल जाती है, तो गुप्ता का कार्यकाल फरवरी 2026 तक होगा।

डाउनलोड करें मई 2022 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तर की PDF, Download Free PDF in Hindi


हिन्दू रिव्यू मई 2022, डाउनलोड करें मंथली करेंट अफेयर PDF (Download Hindu Monthly Current Affair PDF in Hindi)


Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

संदीप कुमार गुप्ता का करियर और अनुभव (Career and Experience of Sandeep Kumar Gupta):

  • कॉमर्स ग्रेजुएट और सीए गुप्ता के पास इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में 31 वर्षों से अधिक का कार्य अनुभव है। आईओसी देश की सबसे बड़ी ऑयल रिफायनरी और फ्यूल मार्केटिंग कंपनी है। वे तीन अगस्त 2019 से आईओसी के वित्त निदेशक हैं।
  • फाइनेंस और अकाउंट एक्टिविटी पर नजर रखने के साथ वित्त निदेशक के रूप में उनके कार्यकाल में दो सबसे अधिक उतार-चढ़ाव वाले ग्लोबल ऑयल प्राइस साइकल और भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में नियंत्रण देखा गया। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में उनकी जिम्मेदारियों में फाइनेंस प्लानिंग और विश्लेषण, कॉर्पोरेट फाइनेंस और ट्रेजरी, इंटरनेशनल ट्रेड व प्राइसिंग शामिल है। वे आईओसी मिडिल ईस्ट एफजेडई, दुबई और इंडियन ऑयल पेट्रोनास प्राइवेट लिमिटेड के बार्ड में भी शामिल हैं। अगर एसीसी से अप्रूव होता है, तो गुप्ता का कार्यकाल फरवरी 2026 तक होगा।

गेल के बारे में (About the GAIL):

गेल भारत की सबसे बड़ी गैस ट्रांसमिशन और गैस मार्केटिंग कंपनी है, जिसके पास 14,502 किलोमीटर गैस पाइपलाइन नेटवर्क और 206 मिलियन मानक क्यूबिक मीटर प्रतिदिन की क्षमता है। इसका प्राकृतिक गैस पाइपलाइन नेटवर्क 21 राज्यों को कवर करता है। भारत में गैस-ट्रांसमिशन नेटवर्क का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा और प्राकृतिक गैस की बिक्री का 50 प्रतिशत से अधिक हिस्सा है।

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

  • गेल मुख्यालय: नई दिल्ली;
  • गेल की स्थापना: 1984।

IBPS Clerk Notification 2022 Out For 6035 Clerk Posts



IBPS Clerk Apply Online 2022: Click Here to Apply 6035 Clerk Post 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

भारत बनेगा ग्रोथ इंजन: FY26 में 7.6% वृद्धि का अनुमान

विश्व बैंक की ताज़ा रिपोर्ट में यह बताया गया है कि भारत दक्षिण एशिया में…

28 mins ago

मेटा ने नया AI मॉडल Muse Spark पेश किया

Meta ने अपनी नई Superintelligence Labs से अपना पहला AI मॉडल पेश किया है, जिसका…

56 mins ago

वर्ल्ड 10K बेंगलुरु 2026: ब्लांका व्लासिक बनीं ग्लोबल एम्बेसडर, इवेंट को मिलेगा इंटरनेशनल आकर्षण

बेंगलुरु में आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित रोड रेस TCS World 10K Bengaluru 2026 इस बार…

2 hours ago

IIM रोहतक ने जीता BIMTECH का ‘Hermes Dialogue 6.0’, 12 देशों के प्रतिभागियों के बीच मारी बाजी

मैनेजमेंट छात्रों के लिए आयोजित एक बड़े राष्ट्रीय स्तर के डिबेट इवेंट में IIM रोहतक…

3 hours ago

बड़ी उपलब्धि: भारतीय मूल के वैज्ञानिक दीप जरीवाला को मिला अमेरिका में प्रतिष्ठित ‘Governor’s Chair’ पद

वैज्ञानिक जगत से एक बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय मूल के प्रसिद्ध वैज्ञानिक दीप…

3 hours ago

COP33 Summit 2028: भारत ने अचानक क्यों वापस लिया मेज़बानी का फैसला? जानिए पूरी खबर

वैश्विक जलवायु मंच पर एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। भारत ने 2028 में…

3 hours ago