Home   »   जानें कौन है सलीमा टेटे, जिन्हें...

जानें कौन है सलीमा टेटे, जिन्हें AHF एथलीट एंबेसडर के रूप में नियुक्त किया गया

जानें कौन है सलीमा टेटे, जिन्हें AHF एथलीट एंबेसडर के रूप में नियुक्त किया गया |_30.1

टोक्यो ओलंपिक सहित कई अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैच में भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य सलीमा टेटे को एशिया हॉकी महासंघ ने 25मार्च 2023से 25मार्च 2025 तक ले लिए एशिया महादेश का एथेलेक्टिस एंबेसेडर बनाया है। राष्ट्रीय महिला हॉकी टीम की मिडफील्डर सलीमा टेटे ने दो साल की अवधि के लिए भारत से AHF एथलीट एंबेसडर नियुक्त किया है।एशियन हॉकी फेडरेशन के एथलीट एंबेसडर के रूप में वह एथलीटों के अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधित्व, विकास और एडवोकेसी में एक नेतृत्व कर्ता की भूमिका निभायेगी। एथलीटों के अधिकारों और एथलीटों के कल्याण के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देगी।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

सलीमा टेटे झारखंड के सिमडेगा जिला के सदर प्रखंड अंतर्गत बरकिछापर गांव की रहने वाली है। विगत 2016 में जूनियर भारतीय महिला टीम से शुरुआत करते हुए टोक्यो ओलंपिक, विश्व कप, कॉमनवेल्थ गेम्स सहित कई अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैच में भारत की प्रतिनिधित्व कर रही है। दक्षिण अफ्रीका के पोटचेफस्ट्रूम में एफआईएच महिला जूनियर विश्व कप दक्षिण अफ्रीका 2021 में कप्तान के रूप में भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम का नेतृत्व करने वाली सलीमा एशिया की उन चार खिलाडिय़ों में शामिल हैं जिन्हें इस पद के लिए नियुक्त किया गया है।

Find More Appointments Here

 

जानें कौन है सलीमा टेटे, जिन्हें AHF एथलीट एंबेसडर के रूप में नियुक्त किया गया |_40.1

FAQs

भारत में हॉकी के जनक कौन है?

ध्यानचंद को भारतीय हॉकी का जनक भी माना जाता है.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *