Categories: Uncategorized

50 और 200 रुपये के नोटों की नई विशेषताएं

भारतीय रिजर्व बैंक ने आधिकारिक रूप से प्रेस सूचना ब्यूरो के माध्यम से घोषणा की है कि 50 रुपये और 200 रुपये के नोटों के नए नोटों का परिचालन जल्दी ही किया जायेगा. जिसमे 50 रुपये के मौजूदा नोटों के साथ 50 रुपए के नए नोटों का परिचालन किया जायेग, इसका मतलब है कि नागरिकों को किसी भी प्रकार के विनिमय के लिए लाइन में लगने की आवश्यकता नहीं है; और 200 रुपये के नए नोटों को मुद्रा में जोड़ा जायेगा. ये सभी नए अपडेट आपके लिए विस्तार से जानना बहुत महत्वपूर्ण हैं. इन दो नए नोट्स के फीचर के बारे में जानकारी आगे प्रदान की जा रहे है.

50 रुपये के नोटों के फीचर-

भारतीय रिजर्व बैंक जल्द ही महात्मा गांधी की नई श्रृंखला में 50 रूपये के बैंक नोट जारी करेगा, जिस पर भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर डॉ. उर्जित आर पटेल के हस्ताक्षर होंगे. नए मूल्यवर्ग के नोटों पर हम्पी की आकृति रथ के साथ चित्रित है, जोकि देश की सांस्कृतिक विरासत का चित्रण करता है. नया नोट का रंग फ्लोरिसेंट ब्लू है. नया नोट का डाइमेंशन 66 मिमी x135 मिमी होगा.
अग्र-भाग के फीचर
  • इसमें मध्य में महात्मा गांधी की फोटो होगी.
  • गारंटी क्लॉज़, प्रोमिस क्लॉज़ के साथ गवर्नर के हस्ताक्षर और महात्मा गांधी के दायें ओर आरबीआई प्रतीक,
  • अशोक स्तंभ का प्रतीक दायें ओर स्थित है,
  • महात्मा गांधी चित्र और इलेक्ट्रोटाइप (50) वॉटरमार्क,
  • सबसे ऊपर बांई तरफ नंबर पैनल पर छोटे से बड़े होते हुए नंबर होंगे और दाहिनी तरफ भी छोटे से बड़े होते हुए नंबर छपे होंगे.
नोट के पीछे का भाग के फीचर
  • नोट के प्रिंट का वर्ष नोट की बाएं ओर स्थित है,
  • स्वच्छ भारत का लोगो और स्लोगन,
  • हम्पी की आकृति रथ के साथ,
  • 15 भाषाओं के पैनल.

200 रुपये के नोट के फीचर-


भारतीय रिजर्व बैंक ने महात्मा गांधी की नई सीरीज़ में 200 रुपये के नोट जल्द ही जारी करेगा, जिसपर डॉ उर्जित आर पटेल, गवर्नर के हस्ताक्षर होंगे. नए मूल्यवर्ग के नोटों पर साँची के स्तूप की आकृति चित्रित है, जोकि देश की सांस्कृतिक विरासत का चित्रण करता है. नोट का आधार रंग ब्राइट पीला है. बैंक नोट का आयाम 66 mm × 146 mm होगा.
अग्र-भाग के फीचर
  • इसमें मध्य में महात्मा गांधी की फोटो होगी.
  • विंडोड सिक्यूरिटी थ्रेड पर ‘भारत’ छपा हुआ है और RBI कलर शिफ्ट के साथ चित्रित है. जब नोट झुका हुआ होगा तो धागे का रंग हरे से नीले रंग में परिवर्तित हो जायेगा,
  • रुपया प्रतीक के साथ मूल्य सूचक स्थित है, 200 रुपये बॉटम राईट पर रंग बदलता(हरे से नीला) है
  • अशोक स्तंभ का प्रतीक दायें ओर स्थित है.

नेत्रहीनों के लिए
महात्मा गांधी चित्र उभरा हुआ है, अशोक स्तंभ का प्रतीक, जिसमे H चिन्ह माइक्रो टेक्स्ट के साथ 200 रुपये मुद्रित है, चार कोणीय ब्लीड लाइनें, दो सर्कल के बीच दाएं और बायीं तरफ लाइनों के बीच स्थित है
नोट के पीछे का भाग के फीचर
  • नोट के प्रिंट का वर्ष नोट की बाएं ओर स्थित है,
  • स्वच्छ भारत का लोगो और स्लोगन,
  • 15 भाषाओं के पैनल.
  • साँची के स्तूप की आकृति चित्रित है

स्त्रोत- भारतीय रिज़र्व बैंक
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
admin

Recent Posts

पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहसिना किदवई का निधन

देश की वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश की राजनीति का अहम…

3 hours ago

ब्लैंका व्लासिक वर्ल्ड 10K बेंगलुरु 2026 की ग्लोबल एम्बेसडर नियुक्त

मशहूर TCS वर्ल्ड 10k बेंगलुरु रेस (TCS World 10k Bengaluru race) 26 अप्रैल 2026 को…

3 hours ago

Bank of Baroda ने बहुभाषी एआई प्लेटफॉर्म ‘बॉब संवाद’ शुरू किया

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने अपने ग्राहकों के अनुभव को और बेहतर बनाने…

6 hours ago

INS सुनयना माले पहुंचा, भारत-मालदीव समुद्री सहयोग मजबूत

भारत ने अपने पड़ोसी देशों के साथ संबंधों को मज़बूत करने की दिशा में एक…

7 hours ago

महाराष्ट्र में नई हेल्थ पहल: ‘मेरा गांव, स्वस्थ गांव’ योजना शुरू

विश्व स्वास्थ्य दिवस के विशेष अवसर पर 07 अप्रैल 2026 को महाराष्ट्र सरकार ने ग्रामीण…

7 hours ago

मार्च 2026 में भारत के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में गुरुग्राम शीर्ष पर

भारत में वायु प्रदूषण एक गंभीर समस्या बनी हुई है, और एक नई रिपोर्ट ने…

8 hours ago