Categories: Appointments

साइमा वाजेद ने जीता डब्लूएचओ क्षेत्रीय निदेशक का अहम चुनाव

बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना की बेटी साइमा वाजेद ने वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन का एक महत्वपूर्ण चुनाव जीत लिया है। जानकारी के अनुसार बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की बेटी साइमा वाजेद, जो एक मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ हैं, को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र के अगले क्षेत्रीय निदेशक के रूप में नामित किया गया है। डब्ल्यूएचओ के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. शंभू प्रसाद आचार्य दूसरे उम्मीदवार थे। उन्हें नेपाल ने नामांकित किया था।

दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र के लिए डब्ल्यूएचओ क्षेत्रीय समिति के 76वें सत्र में एक बंद बैठक के दौरान सदस्य देशों ने वाजेद को इस पद पर नामित करने के लिए मतदान किया। विश्व स्वास्थ्य निकाय के एक बयान के अनुसार, नामांकन डब्ल्यूएचओ कार्यकारी बोर्ड को उसके 154वें सत्र के दौरान प्रस्तुत किया जाएगा जो अगले साल 22 से 27 जनवरी तक स्विट्जरलैंड के जिनेवा में होगा। वाजेद 1 फरवरी, 2024 को पदभार ग्रहण करेंगी।

 

पदभार ग्रहण

बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि नवनियुक्त क्षेत्रीय निदेशक एक फरवरी, 2024 को पदभार ग्रहण करेंगी। साइमा 2024 से 2028 तक इस पद पर रहेंगी। बता दें कि इस चुनाव से पहले साइमा वाजेद ने भारत और इंडोनेशिया का दौरा किया था। साइमा हाल ही में हुई G20 समिट में अपनी मां शेख हसीना के साथ भारत आई थीं। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी से भी मुलाकात की थी।

 

वाजेद के पक्ष मे डले 8 वोट

चार साल के लिए क्षेत्रीय निदेशक का कार्यभार संभालने जा रहीं वाजेद के पक्ष में आठ वोट पड़े, जबकि उनके करीबी प्रतिभागी डॉ. शंभू प्रसाद आचार्य को सिर्फ दो वोटों से संतोष करना पड़ा। माना जा रहा है कि वाजेद की इस जीत में भारत की अहम भूमिका रही है क्योंकि मतदान से पहले उन्होंने भारत और इंडोनेशिया की यात्रा की थी।

 

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

AI की नई छलांग: Microsoft का MAI-Transcribe-1 तेज, सटीक और किफायती

AI के क्षेत्र में एक बड़ी सफलता के तौर पर, Microsoft ने 'MAI-Transcribe-1' नाम का…

2 days ago

आउटर स्पेस ट्रीटी 1967 क्या है? सिद्धांत, सदस्य और महत्व

बाह्य अंतरिक्ष संधि (Outer Space Treaty) अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष कानून की नींव है, जिस पर वर्ष…

2 days ago

भारतीय नौसेना INS अरिदमन: विशेषताएँ, भूमिका और रणनीतिक महत्व की व्याख्या

भारतीय नौसेना ने अपनी तीसरी परमाणु-संचालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी, INS अरिदमन को अपने बेड़े में…

2 days ago

Raja Ravi Varma की पेंटिंग ने रचा इतिहास, बनी भारत की सबसे महंगी कलाकृति

भारतीय कला के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है, क्योंकि राजा रवि वर्मा…

2 days ago

भारत डोपिंग मामलों में सबसे ऊपर, एआईयू की सूची में केन्या को पीछे छोड़ा

एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट के अनुसार, कुछ चिंताजनक संकेत सामने आ रहे हैं, जिनके मुताबिक भारत…

2 days ago

पहले ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का समापन: कर्नाटक विजयी रहा

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 (KITG) का पहला संस्करण 4 अप्रैल, 2026 को संपन्न हुआ।…

2 days ago