भारत ने कोलंबो में खेले गए फाइनल में 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रहे नेपाल को 4-0 से करारी शिकस्त देकर सैफ अंडर-17 (SAFF U-17) फुटबॉल चैंपियनशिप का खिताब बरकरार रखा। भारत की तरफ से बॉबी सिंह, कोरौ सिंह, कप्तान वनलालपेका गुइटे और अमन ने एक-एक गोल किया। नेपाल ने भारत को लीग चरण में 3-1 से हराया था। फाइनल में भारतीय टीम शुरू से ही दबदबा बनाने के लिए बेताब दिखी।
Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks
मुख्य बिंदु
- बॉबी ने 18वें मिनट में हैडर से गोल दागकर भारत को शुरुआती बढ़त दिलाई।
- बॉबी के गोल में अहम भूमिका निभाने वाले गुइटे ने इसके 12 मिनट बाद फिर से गेंद बनाई और इस बार उनके पास पर कोरौ सिंह ने भी गोल करने में कोई गलती नहीं की।
- मध्यांतर के बाद 63 वें मिनट में गुइटे ने भारत की तरफ से तीसरा गोल दागा, जबकि अमन ने इंजरी टाइम में चौथा गोल करके भारत की बड़ी जीत सुनिश्चित की।
- भारतीय कप्तान गुइटे को टूर्नामेंट का सबसे उपयोगी खिलाड़ी आंका गया जबकि साहिल ने सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का पुरस्कार हासिल किया।



भारत ने मालदीव को 30 अरब रुपये की निकासी...
विश्व मलेरिया दिवस 2026: तिथि, विषय और व...
India Census 2027: आरजीआई ने टोल-फ्री हे...


