फ्लिपकार्ट के पूर्व फाउंडर सचिन बंसल की अगुवाई वाली नवी टेक्नोलॉजीज (Navi Technologies) की शेयर बाजार में लिस्टिंग की राह आसान हो गई है। बता दें नवी टेक्नोलॉजीज जल्द 3,350 करोड़ रुपये का आईपीओ लेकर आएगी। शेयर बाजार के रेग्युलेटर सेबी (SEBI) ने नवी टेक्नोलॉजीज को आईपीओ लाने की मंजूरी दे दी है। कंपनी ने इसी साल मार्च में सेबी के पास आईपीओ लाने हेतु सेबी के पास ड्रॉफ्ट पेपर (DHRP) दाखिल किया था।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
सचिन बंसल द्वारा को-फाउंडेड और प्रमोटेड नवी टेक्नोलॉजीज एक टेक्नोलॉजी संचालित फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स एवं सर्विस प्रदान करने वाली कंपनी है। कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, नवी एक डिजिटल लेंडिंग ऐप है, जिसमें पेपरलेस प्रोसेस के ज़रिए बेहद कम समय में 20 लाख रुपये तक का लोन लिया जा सकता है। माइक्रोफाइनेंस सेगमेंट में एंट्री करने के लिए, नवी ने साल 2019 में 739 करोड़ रुपये में चैतन्य इंडिया फिन क्रेडिट का अधिग्रहण कर चुकी है।
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:
- फ्लिपकार्ट के संस्थापक: बिन्नी बंसल और सचिन बंसल
- फ्लिपकार्ट सीईओ: कल्याण कृष्णमूर्ति
- नवी टेक्नोलॉजीज के संस्थापक और सीईओ: सचिन बंसल




Republic Day 2026: 77वां या 78वां? जानिए...
रवि शंकर छबी सेंट्रल डेपुटेशन पर CRPF मे...
कुंभलगढ़ वन्यजीव अभयारण्य को इको-सेंसिटि...

