विदेश मंत्री श्री एस जयशंकर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से IBSA के विदेश मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान, भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में व्यापक सुधारों की गति तेज करने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय के प्रयास सुदृढ़ करने पर बल दिया दिया। मंत्रियों ने ग्लोबल साउथ के साझा प्रयास के रूप में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सुधार पर IBSA संयुक्त मंत्रिस्तरीय वक्तव्य को अपनाया।
बैठक के दौरान, मंत्रियों ने IBSA सहयोग को आगे बढ़ाने पर विचारों का आदान-प्रदान किया। उन्होंने शांति, सुरक्षा, आतंकवाद से निपटने, जलवायु परिवर्तन, सतत विकास, बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली, निरस्त्रीकरण, अप्रसार मुद्दों और दक्षिण-दक्षिण सहयोग सहित वैश्विक महत्व जैसे विभिन्न मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।



ब्रिटेन सरकार का बड़ा फैसला: अब कभी सिगरे...
Top Current Affairs News 23 April 2026: ...
कोणार्क सूर्य मंदिर में भारतीय पुरातत्व ...


