Categories: International

भारत को उर्वरक का शीर्ष आपूर्तिकर्ता बना रूस

रूस 2022-23 वित्तीय वर्ष की पहली छमाही में चीन की जगह भारत के लिए उर्वरकों के सबसे बड़े आपूर्तिकर्ता के रूप में उभरा है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान वैश्विक उर्वरक कीमतों में उछाल और पश्चिमी देशों द्वारा रूसी उर्वरक खरीदने से इनकार करने के बाद रूसियों ने भारत को भारी छूट पर अपने उर्वरकों की पेशकश की थी ,जिससे कारण भारत ने रुसी उर्वरकों की खरीद बढ़ा दी थी।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

साल के पहले छह महीनों (अप्रैल-सितंबर 2022) में रूस से भारत का उर्वरक आयात 371% बढ़कर रिकॉर्ड 2.15 मिलियन टन हो गया। रूसी आपूर्ति में वृद्धि के कारण चीन जॉर्डन, मिस्र और संयुक्त अरब अमीरात जैसे पारंपरिक स्रोतों से भारत के आयात में गिरावट आई है। 2021-22 वित्तीय वर्ष में भारतीय आयात में रूस की हिस्सेदारी लगभग 6% थी, जबकि चीन की हिस्सेदारी लगभग 24% थी।

 

2022-23 की पहली छमाही में भारत का कुल उर्वरक आयात एक साल पहले की तुलना में 2.4% गिरकर 10.27 मिलियन टन हो गया, हालांकि मूल्य के लिहाज से इस अवधि के दौरान आयात 59% से बढ़कर 7.4 बिलियन डॉलर हो गया। भारत, जो यूरिया का एक प्रमुख आयातक है, 2024 तक आत्मनिर्भर बनने का लक्ष्य रखा है और भारत ने अपने घरेलू उत्पादन को बढ़ाने की कोशिश है।

 

रूस और बेलारूस: एक नजर में

 

रूस और बेलारूस दुनिया में उर्वरकों के प्रमुख निर्यातक हैं। पिछले साल पोटाश के वैश्विक निर्यात में दोनों का हिस्सा 40% से अधिक था।रूस अमोनिया के वैश्विक निर्यात का लगभग 22%, विश्व के यूरिया निर्यात का 14% और मोनोअमोनियम फॉस्फेट (एमएपी) निर्यात का लगभग 14% है। हालांकि यूक्रेन पर रूसी हमले के कारण विश्व बाजार में उर्वरकों की आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे इसकी बाज़ार में कमी और कीमतों में वृद्धि हुई।

 

Find More International News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

1 month ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago