Home   »   UN में भारत की अगली स्थायी...

UN में भारत की अगली स्थायी प्रतिनिधि होंगी रुचिरा कंबोज

 

UN में भारत की अगली स्थायी प्रतिनिधि होंगी रुचिरा कंबोज |_30.1

वरिष्ठ राजनयिक रुचिरा कंबोज (Ruchira Kamboj), जो वर्तमान में भूटान में भारत की राजदूत के तौर में कार्यरत हैं, को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में भारत के अगले स्थायी प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया गया है। वह संयुक्त राष्ट्र में भारतीय राजदूत के रूप में टीएस तिरुमूर्ति का स्थान लेंगी। विदेश मंत्रालय ने कहा, रुचिरा कंबोज के शीघ्र ही कार्यभार संभालने की उम्मीद है।

डाउनलोड करें मई 2022 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तर की PDF, Download Free PDF in Hindi


हिन्दू रिव्यू मई 2022, डाउनलोड करें मंथली करेंट अफेयर PDF (Download Hindu Monthly Current Affair PDF in Hindi)



अपने करियर के दौरान:


  • 1987 में भारतीय विदेश सेवा में शामिल हुई कंबोज 1987 सिविल सेवा बैच की अखिल भारतीय महिला टॉपर और 1987 विदेश सेवा बैच की टॉपर थीं।
  • उन्होंने पेरिस, फ्रांस में अपनी राजनयिक यात्रा शुरू की, जहां वह 1989-91 तक फ्रांस में भारतीय दूतावास में तीसरे सचिव के रूप में तैनात थीं और वहां रहते हुए उन्होंने फ्रेंच भाषा सीखी।
  • वह पेरिस में यूनेस्को में भारत की स्थायी प्रतिनिधि, दक्षिण अफ्रीका में भारतीय उच्चायुक्त और नई दिल्ली में प्रोटोकॉल की प्रमुख रही हैं।
  • 2011-2014 तक, वह भारत की चीफ ऑफ प्रोटोकॉल थीं, भारत सरकार में अब तक इस पद को संभालने वाली पहली और एकमात्र महिला राजनयिक थीं।
  • उन्होंने मॉरीशस, दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में भारत के महावाणिज्य दूत के रूप में और लंदन में राष्ट्रमंडल सचिवालय में भी काम किया है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

Find More Appointments Here

UN में भारत की अगली स्थायी प्रतिनिधि होंगी रुचिरा कंबोज |_40.1

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *