Home   »   आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक केशव राव...

आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक केशव राव दत्तात्रेय दीक्षित का निधन

आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक केशव राव दत्तात्रेय दीक्षित का निधन |_30.1

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सबसे वरिष्ठ प्रचारक केशव राव दत्तात्रेय दीक्षित का निधन हो गया है। वह 98 वर्ष के थे। 1925 में महाराष्ट्र के वर्धा जिले के पुलगांव गाँव में जन्मे केशव राव प्रचारक के रूप में कार्य करने के लिए 1950 में बंगाल आए। राष्ट्र निमित्त कार्यों के प्रति उनके समर्पण और तत्परता को देखते हुए 1950 में उन्हें प्रचारक बना दिया गया था। सबसे पहले वे कोलकाता के बड़ा बाजार शाखा में प्रचारक के तौर पर आए थे। उसके बाद पिछले 72 साल से पश्चिम बंगाल में संघ के राष्ट्र निर्माण कार्यों को आगे बढ़ाते रहे। केशव राव के पार्थिव शरीर को राज्य मुख्यालय केशव भवन में रखा गया था। सुकांत मजूमदार के प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

आरएसएस के बारे में:

 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भारत का एक  हिन्दू राष्ट्रवादी, अर्धसैनिक, स्वयंसेवक संगठन हैं, जो व्यापक रूप से भारत के सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी का पैतृक संगठन माना जाता हैं। यह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अपेक्षा संघ या आरएसएस के नाम से अधिक प्रसिद्ध है। प्रारंभिक प्रोत्साहन हिंदू अनुशासन के माध्यम से चरित्र प्रशिक्षण प्रदान करना था और हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए हिंदू समुदाय को एकजुट करना था। साल 1925 में दशहरे के दिन डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की थी।

 

Find More Obituaries News

आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक केशव राव दत्तात्रेय दीक्षित का निधन |_40.1

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *