Categories: Agreements

रॉयल सोसाइटी ऑफ केमिस्ट्री और सीएसआईआर ने भारतीय स्कूलों में रसायन विज्ञान के लिए सहयोग किया

 

रॉयल सोसाइटी ऑफ केमिस्ट्री (आरएससी) और उद्योग तथा वैज्ञानिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) स्कूलों तथा विश्वविद्यालयों में केमिकल साइंस को बढ़ावा में एक-दूसरे का सहयोग करेंगे। इसके लिए एक खास जिज्ञासा कार्यक्रम शुरू किया गया है। जिज्ञासा के तहत सीएसआईआर की प्रयोगशालाओं में कम से कम 2000 स्कूली बच्चों, 150 शिक्षकों और 350 स्वयंसेवक आरएससी ग्लोबल क्वाइन एक्सपेरिमेंट में शामिल हुए हैं। यहां प्रतिभागियों से विभिन्न प्रकार के क्वाइन से बनी बैटरियों की तुलना करने के लिए कहा जाता है। प्रतिभागी यहां अपने डेटा की तुलना विश्वस्तर के प्रतिभागियों से करने में सक्षम होंगे।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

रॉयल सोसाइटी ऑफ केमिस्ट्री एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन है जो अन्य वैज्ञानिकों के साथ केमिकल वैज्ञानिकों को जोड़ता है। 1841 में स्थापित यह संगठन लंदन में स्थित है। इसकी अंतर्राष्ट्रीय सदस्यता 50,000 से अधिक है। सीएसआईआर और रॉयल सोसाइटी ऑफ केमिस्ट्री ने इस सहयोग के लिए एक समझौता किया है। इस समझौता दोनों संगठनों ने स्कूली बच्चों और शोधकतार्ओं के बीच सहयोग की वचनबद्धता है। यह समझौता गैर-वित्तीय और नवीनीकरण के विकल्प के साथ तीन वर्ष की अवधि का है।

 

साल 1942 में स्थापित सीएसआईआर एक स्वायत सोसायटी है, जो विज्ञान और टेक्नोलॉजी के विविध क्षेत्रों में अनुसंधान और विकास नॉलेजबेस के रूप में जानी जाती है। सीएसआईआर समकालीन अनुसंधान विकास तथा इंजीनियरिंग संगठन है, जिसकी उपस्थिति 37 राष्ट्रीय प्रयोगशालाओं के सक्रिय नेटवर्क के साथ पूरे भारत में उपस्थिति है। परिषद के पास 7000 वैज्ञानिकों और तकनीकी कर्मियों की विशेषज्ञता और अनुभव है। सीएसआईआर आज विश्व में सबसे बड़ा सार्वजनिक वैज्ञानिक और औद्योगिक संगठनों में एक है।

Find More News Related to Agreements

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

समुद्री अनुसंधान को नई ताकत: ‘भावसागर केंद्र’ बना राष्ट्रीय भंडार

समुद्री संरक्षण को बनाए रखने के लिए, भारत ने 'भवसागर' रेफरल सेंटर को गहरे समुद्र…

4 hours ago

RBI स्थापना दिवस: जानें इतिहास, कार्य और नई पहलें

1 अप्रैल को भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) का स्थापना दिवस मनाया जाता है, इसकी स्थापना…

4 hours ago

भारत का पहला क्वांटम कंप्यूटर: अमरावती में नई तकनीकी शुरुआत

एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में एक बड़ी छलांग लगाते हुए, आंध्र प्रदेश 14 अप्रैल, 2026…

4 hours ago

IndiGo में बड़ा बदलाव: विलियम वॉल्श बने CEO, जानें इसका महत्व

भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन, IndiGo ने विमानन क्षेत्र के अनुभवी विलियम वॉल्श को अपना…

5 hours ago

ATM नियम 2026: दैनिक लिमिट, फ्री ट्रांजेक्शन और डेबिट कार्ड में बड़े बदलाव

1 अप्रैल, 2026 से भारत के कई बैंक ATM के नए नियम लागू करेंगे, जिनका…

5 hours ago

मार्च 2026 में GST कलेक्शन ₹1.78 लाख करोड़: तेजी की बड़ी वजहें क्या?

मार्च 2026 के महीने में भारत का GST कलेक्शन ₹1.78 लाख करोड़ रहा। ये आंकड़े…

6 hours ago