Categories: Appointments

अमूल के एमडी पद से आरएस सोढ़ी का इस्तीफा

गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड (GCMMF) के एमडी आरएस सोढ़ी (RS Sodhi) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जीसीएमएमएफ के सीओओ जयेन मेहता (Jayen Mehta), आरएस सोढ़ी की जगह लेंगे। बता दें कि जीसीएमएमएफ को आमतौर पर लोग इसके ब्रांड अमूल (Amul) के नाम से जानते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जयेन मेहता को अभी यह जिम्मेदारी अस्थायी तौर पर दी गई है।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

आरएस सोढ़ी के बारे में

 

आरएस सोढ़ी साल 1982 से कंपनी के साथ जुड़े हुए थे। उन्होंने कंपनी में बतौर सीनियर सेल्स मैनेजर अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह साल 2000 से 2004 तक कंपनी के जनरल मैनेजर (मार्केटिंग) के पद पर भी रहे। जून 2010 से उन्हें अमूल का एमडी बनाया गया। जिसके बाद पिछले 13 सालों से वह बतौर एमडी कंपनी की कमान संभाले हुए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोढ़ी को एमडी पद से हटाने का फैसला गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन की बोर्ड बैठक में लिया गया। सोढ़ी को साल 2017 में 5 साल का सेवा विस्तार दिया गया था।

 

जयेन मेहता के बारे में

 

वहीं जिन जयेन मेहता को एमडी पद की अस्थायी जिम्मेदारी दी गई है, वह बीते 31 सालों से अमूल के साथ जुड़े हुए हैं। जयेन मेहता ने कंपनी के ब्रांड मैनेजर, ग्रुप प्रोडक्ट मैनेजर और जनरल मैनेजर के तौर पर काम कर चुके हैं और फिलहाल कंपनी में चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर के पद पर काबिज हैं।

 

अमूल कंपनी के बारे में

 

अमूल देश के डेयरी उद्योग की दिग्गज कंपनी है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में कंपनी का सालाना टर्नओवर 61 हजार करोड़ रुपए रहा था। अमूल फूड और एफएमसीजी सेक्टर में देश की सबसे बड़ी कंपनी है। साथ ही पूरी दुनिया में आठवां सबसे बड़ा डेयरी संगठन है। यह कॉओपरेटिव संस्थान हर दिन करीब 150 लाख लीटर से ज्यादा दूध बेचता है। इसमें से 40 लाख लीटर दूध की खपत दिल्ली एनसीआर में ही होती है।

Find More Appointments Here

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

4 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago