Categories: Uncategorized

RRVL ने विटालिक हेल्थ प्राइवेट लिमिटेड के मेजोरिटी इक्विटी हिस्सेदारी का किया अधिग्रहण

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (RRVL),  ने चेन्नई स्थित Vitalic Health प्राइवेट लिमिटेड के साथ-साथ इसकी सहायक कंपनियों में अधिकांश इक्विटी हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है। यह कुल लेन-देन लगभग 620 करोड़ रुपये किया गया है। विटालिक हेल्थ प्रा. लिमिटेड दवाइयों के डिस्ट्रीब्यूशन, सेल्स और बिजनेस सपोर्ट सर्विसेज के कारोबार में लगी हुई है, जबकि इसकी सहायक कंपनी ऑनलाइन फार्मेसी प्लेटफॉर्म “Netmeds” का संचालन करती है, जो ग्राहकों को फार्मासिस्ट से जोड़ती है और दवाओं, न्यूट्रिशनल हेल्थ के साथ-साथ वेलनेस प्रोडक्ट्स की डोर स्टेप डिलीवरी मुहैया कराती है।
रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड द्वारा किया गया निवेश विटालिक हेल्थ की इक्विटी शेयर पूंजी में 60% की हिस्सेदारी का प्रतिनिधित्व करता है, जबकि इसकी सहायक कंपनियों जैसे Tresara Health Private Limited, Netmeds Market Place Limited और Dadha Pharma Distribution Pvt Limited के 100% प्रत्यक्ष इक्विटी स्वामित्व किया है। यह निवेश RRVL की किफायती स्वास्थ्य देखभाल उत्पादों और सेवाओं को प्रदान करने की क्षमता में सुधार करेगा।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • नेटमेड्स के संस्थापक और सीईओ: प्रदीप दाधा.
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

अश्विनी भिड़े बनीं पहली महिला BMC कमिश्नर

अश्विनी भिड़े को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की पहली महिला नगर आयुक्त नियुक्त किया गया…

5 hours ago

लोकसभा ने आंध्र प्रदेश की नई राजधानी अमरावती के लिए प्रस्ताव पारित किया

लोकसभा ने प्रस्ताव पारित कर दिया है और अमरावती को आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी…

5 hours ago

दिल्ली सरकार ने ‘लखपति बिटिया योजना’ शुरू की

दिल्ली राज्य सरकार ने 'लखपति बिटिया योजना' शुरू की है। इस नई योजना का उद्देश्य…

6 hours ago

वित्त वर्ष 2025-26 में रक्षा निर्यात रिकॉर्ड 38,424 करोड़ रुपए तक पहुंचा

भारत के रक्षा क्षेत्र ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, क्योंकि वित्त वर्ष 2025-26…

6 hours ago

सांप पहचानने वाला ऐप लॉन्च: कोस्टा रिका की अनोखी तकनीकी पहल

कोस्टा रिका ने मानव सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण को ध्यान में रखते हुए एक अभिनव…

6 hours ago

UPI लेनदेन मार्च में 29.53 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर

देश के लोकप्रिय भुगतान मंच ‘यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस’ (यूपीआई) के जरिए होने वाले लेनदेन में…

7 hours ago