Categories: Awards

आरआरआर ने सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फिल्म के लिए सैटर्न अवार्ड जीता

निर्माता-निर्देशक एसएस राजामौली की आरआरआर इस साल की सबसे चर्चित फिल्म है। इस फिल्म को केवल भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में पसंद किया जा रहा है। फिल्म का अगले साल होने वाले ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023 के लिए भी आवेदन किया गया है। ऑस्कर में जाने पर पहले एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर ने विदेश में खास कामयाबी हासिल की है। लॉस एंजिल्स में आयोजित 50वीं वर्षगांठ सैटर्न अवॉर्ड्स में फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फिल्म का पुरस्कार जीता है। फिल्म ने 25 अक्तूबर को आयोजित सैटर्न अवॉर्ड में सभी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फिल्म का खिताब अपने नाम किया है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

सैटर्न अवॉर्ड की 50 एनिवर्सरी पर राजामौली की फिल्म ने यह अवॉर्ड जीतने में सफलता हासिल की है। बता दें कि आरआरआर का मुकाबला ‘डाउटन एबे: ए न्यू एरा’, ‘एफिल’, ‘आई एम योर मैन’, ‘राइडर्स ऑफ जस्टिस’ और ‘साइलेंट नाइट’ जैसी फिल्मों से था लेकिन इसने सभी को पीछे छोड़ते हुए इस फिल्म ने यह कारनामा कर दिखाया। सैटर्न अवार्ड्स एकेडमी ऑफ साइंस फिक्शन, फैंटेसी और हॉरर फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत किए जाते हैं।

 

इस समारोह में इन कैटेगरी के अलावा टीवी शोज को भी अवॉर्ड दिया जाता है। यह अवॉर्ड जीतने के बाद फिल्म के निर्देशक एसएस राजामौली भी काफी खुश हैं। राजामौली इन दिनों जपान में अपनी फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं, इस वजह से उन्होंने एक वीडियो संदेश के जरिए अपनी खुशी जाहिर की है।

 

Find More Awards News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

5 days ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

1 month ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

1 month ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

1 month ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

1 month ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

1 month ago