Categories: Sports

43 की उम्र में पहली बार नंबर वन खिलाड़ी बने रोहन बोपन्ना

भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने 24 जनवरी को इतिहास रच दिया। उन्होंने अपने ऑस्ट्रेलियाई जोड़ीदार मैथ्यू एबडेन के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में पहुंच गए। पुरुष युगल स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में दोनों ने मिलकर मैक्सिमो गोंजालेज और आंद्रेस मोल्तेनी की जोड़ी को हराया। रोहन और एबडेन ने अर्जेंटीना की इस जोड़ी को 6-4, 7-6 (7-5) के अंतर से हराया।

बोपन्ना ऑस्ट्रेलियन ओपन में पहली बार पुरुष युगल स्पर्धा के सेमीफाइनल में पहुंचे हैं। क्वार्टर फाइनल में मिली जीत के साथ ही उन्होंने इतिहास भी रच दिया। वह पुरुष युगल टेनिस रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गए। उन्होंने पहली बार यह उपलब्धि हासिल की। खास बात यह है कि वह पहली बार 43 साल की उम्र में शीर्ष पर पहुंचे हैं। बोपन्ना पहली बार नंबर-1 बनने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए।

बोपन्ना ने तोड़ा राजीव राम का रिकॉर्ड

भारतीय टेनिस स्टार ने अमेरिका के राजीव राम को पछाड़कर नया रिकॉर्ड बनाया। राजीव राम अक्तूबर 2022 में 38 साल की उम्र में अपने करियर में पहली बार ग्रेट ब्रिटेन के साथी जो सैलिसबरी को पीछे छोड़कर पहली बार शीर्ष पर पहुंचे थे।

 

पिछले साल यूएस ओपन के फाइनल में मिली थी हार

कोर्ट तीन पर जीत के साथ मेलबर्न पार्क में अपना लगातार 17वां टूर्नामेंट खेल रहे बोपन्ना अपने करियर में पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे। उनका पिछला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन तीसरे दौर तक पहुंचना था। वह छह बार क्वार्टर फाइनल में बाहर हुए थे। टूर्नामेंट समाप्त होने के अगले दिन नई रैंकिंग में बोपन्ना शीर्ष पर दिखेंगे। बोपन्ना और एबडेन की जोड़ी पिछले साल यूएस ओपन के फाइनल में हार गई थी। चार महीने बाद दोनों फिर से ग्रैंडस्लैम के सेमीफाइनल में पहुंच गए।

 

ग्रैंडस्लैम के सेमीफाइनल

बोपन्ना की इस जीत ने सभी ग्रैंडस्लैम में कम से कम सेमीफाइनल में पहुंचने का उनका रिकॉर्ड पूरा कर दिया है। 2011, 2016, 2018 और 2021 में चार क्वार्टर फाइनल में हार के बाद बोपन्ना 2022 में मैटवे मिडलकूप के साथ फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे थे। विंबलडन में उन्होंने 2013, 2015 और 2023 में तीन बार सेमीफाइनल में जगह बनाई। वहीं, यूएस ओपन में दो बार (2010 और 2023) फाइनल में पहुंचे हैं। वह अब तक युगल में ग्रैंडस्लैम नहीं जीत पाए हैं।

 

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

1 week ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

1 month ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

1 month ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago