Home   »   हैरी पॉटर के ‘रूबियस हैग्रिड’ का...

हैरी पॉटर के ‘रूबियस हैग्रिड’ का निधन

हैरी पॉटर के 'रूबियस हैग्रिड' का निधन |_3.1

मशहूर हॉलीवुड फ्रैंचाइजी हैरी पॉटर में ‘रूबियस हैग्रिड’ की भूमिका निभाने वाले अभिनेता रॉबी कोलट्रन का निधन हो गया है। वे 72 साल के थे। हैरी पॉटर के लिए मशहूर रॉबी ब्रिटिश सीरीज ‘क्रैकर’ में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए मशहूर थे। रॉबी के निधन ने इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

रॉबी कोलट्रन के बारे में

 

  • रॉबी कोलट्रैन का जन्म 30 मार्च 1950 को स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुआ था। उनका असली नाम एंथोनी रॉबर्ट मैकमिलन था।
  • अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद जब रॉबी ने अभिनय में अपनी किस्मत आजमाई तो उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा था। इंडस्ट्री में मिली नाकामयाबी के बाद रॉबी क्लब में स्टैंड-अप कॉमेडी करना शुरू किया।
  • कोलट्रैन ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत टीवी सीरियल से की थी। फिल्मों में आने से पहले उन्होंने फ्लैश गॉर्डन, ब्लैकएडर और कीप इट इन द फैमिली जैसे शोज में भी काम किया।
  • इसके अलावा वह ए किक अप द एइटीज, द कॉमिक स्ट्रिप और अल्फ्रेस्को जैसे कॉमेडी शोज में भी नजर आए थे।
  • साल 1993 और 2006 के बीच प्रसारित हुई जिमी मैकगवर्न की क्रैकर सीरीज में रॉबी एक असामाजिक आपराधिक मनोवैज्ञानिक के किरदार में नजर आए थे।
  • इन सबके अलावा रॉबी को हैरी पॉटर में रुबियस हैग्रिड द जाइंट की भूमिका से काफी लोकप्रियता मिली। इस मशहूर फैंचाइजी की शुरुआत 2001 में हैरी पॉटर एंड द सॉर्सेरर्स स्टोन से हुई थी।

Find More Obituaries NewsPadma Shri Dr Temsula Ao passes away_90.1

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *