Categories: Uncategorized

ऋषभ पंत को बनाया गया उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर

उत्तराखंड सरकार ने विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को ‘राज्य ब्रांड एंबेसडर’ नियुक्त किया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ऋषभ को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऋषभ पंत द्वारा जिस तरह से  बेहद सामान्य परिस्थितियों में अपने संकल्प एवं दृढ़ इच्छा शक्ति से लक्ष्य को पूरा किया गया, उससे सभी को प्रेरणा मिलेगी। ऋषभ पंत का सबसे हालिया खेल न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की टी20 सीरीज में देखने को मिला जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम ने 3-0 से जीत के साथ सीरीज का खिताब अपने नाम किया।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

ऋषभ पंत के बारे में

ऋषभ पंत का जन्म 4 अक्टूबर 1997 को हुआ था। वह एक भारतीय क्रिकेटर हैं और भारतीय क्रिकेट टीम में विकेटकीपर और बल्लेबाज की भूमिका निभाते हैं। वह अंडर -19 क्रिकेट विश्व कप 2016 के लिए अंडर -19 भारतीय क्रिकेट टीम के उप-कप्तान थे। उन्होंने जनवरी 2017 में ट्वेंटी 20 अंतर्राष्ट्रीय पदार्पण किया, अगस्त 2018 में उनका टेस्ट डेब्यू और अक्टूबर 2018 में उनका एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय पदार्पण हुआ। पंत को 2018 में ICC अवार्ड्स में ICC मेन्स इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया।

जून 2022 में, ऋषभ पंत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी 20 श्रृंखला के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान के रूप में नामित किया गया था, जब नामित कप्तान केएल राहुल चोट के कारण श्रृंखला से बाहर हो गए थे। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में ऋषभ पंत को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 2016 में खरीदा था। मार्च 2021 में उन्हें आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान बनाया गया था।

पंत ने टेस्ट में 31 मैच खेलते हुए 5 शतक की मदद से 2123 रन बनाए हैं। 27 वनडे में एक शतक की मदद से 840 रन बनाए हैं और टी-20 इंटरनेशनल में उनके नाम 54 मैच में 883 रन दर्ज हैं।

Find More State In News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

2 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago