आरबीआई का स्वर्ण भंडार मार्च, 2023 अंत में सालाना आधार पर 34.22 टन बढ़कर 794.64 टन पहुंच गया। इसमें 56.32 टन का स्वर्ण जमा शामिल है। बीते वर्ष मार्च अंत तक 760.42 टन का स्वर्ण भंडार था। केंद्रीय बैंक की तरफ से जारी छमाही रिपोर्ट के मुताबिक, कुल स्वर्ण भंडार में से 437.22 टन सोना विदेश में बैंक ऑफ इंग्लैंड और बैंक ऑफ इंटरनेशनल सेटलमेंट्स में सुरक्षित रखा गया है। 301.10 टन सोना देश में रखा गया है। मूल्य के हिसाब से कुल विदेशी मुद्रा भंडार में सोने की हिस्सेदारी मार्च, 2023 में बढ़कर 7.81 फीसदी पहुंच गई, जो सितंबर, 2022 में 7.06 फीसदी थी। छमाही के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार इस साल मार्च में बढ़कर 578.45 अरब डॉलर पहुंच गया।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां, सोना, विशेष आहरण अधिकार और अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष में रखा भंडार शामिल हैं। रिजर्व बैंक ने जानकारी दी है कि यह रिपोर्ट छमाही के आधार यानी अक्टूबर 2022 से मार्च 2023 के बीच की है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया 5 से 6 सालों के बीच अपने गोल्ड रिजर्व लगातार बढ़ाया है। इसके अलावा सिंगापुर का सेंट्रल बैंक मोनेटरी अथॉरिटी ऑफ सिंगापुर (MAS), पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना (PBoC) और सेंट्रल बैंक ऑफ रिपब्लिक ऑफ तुर्की ने पिछले कुछ सालों में बड़ी संख्या में सोना खरीदा है। सबसे ज्यादा सोना सिंगापुर के केंद्रीय बैंक ने खरीदा है। जनवरी से मार्च 2023 के बीच MAS ने कुल 69 टन गोल्ड खरीदा है। सोना को भारी मात्रा में खरीदने का सबसे बड़ा कारण है कि वह अपने फॉरेन रिजर्व को बढ़ा सके और डॉलर के मुकाबले अपने देश के करेंसी में स्थिरता ला सके।
Find More News Related to Banking
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
98th Academy Awards के लिए नामांकन की घोषणा कर दी गई है, जिसमें फिल्म निर्माण…
फोर्ब्स की वर्ल्ड्स बिलियनेयर्स लिस्ट में शामिल होने वाले भारतीय मूल के 22वर्षीय सूर्या मिधा…
केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने 13 मार्च 2026 को सोनितपुर जिले के…
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने रॉकेट प्रौद्योगिकी में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते…
उत्तर कोरिया ने 14 मार्च 2026 को पूर्वी सागर की ओर करीब 10 बैलिस्टिक मिसाइलें…
जल शक्ति मंत्रालय ने जल जीवन मिशन (JJM) 2.0 के तहत भारत के हर ग्रामीण…