Categories: Business

रिलायंस ने पेश किया हाइड्रोजन से चलने वाला ट्रक, जानें सबकुछ

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries Limited) ने हाइड्रोजन से चलने वाला ट्रक पेश किया है। रिलायंस ने बेंगलुरु में ‘इंडिया एनर्जी वीक’ (India Energy Week) में इस हेवी ड्यूटी ट्रक को पेश किया। यह देश का पहला H2ICE टेक्नोलॉजी वाला ट्रक है। इंडिया एनर्जी वीक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने इस ट्रक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

 

हाइड्रोजन इंटरनल कम्बस्चन इंजन (H2ICE) संचालित ट्रक से करीब-करीब जीरो उत्सर्जन होता है। यह पारंपरिक डीजल ट्रक के बराबर ही परफॉर्मेंस देता है। साथ ही शोर भी कम करता है। इसकी परिचालन लागत भी कम है। इस तरह यह ग्रीन मोबिलिटी के भविष्य को एक नई परिभाषा देता है।

नेट कार्बन जीरो विजन

अपने नेट कार्बन जीरो विजन के हिस्से के रूप में रिलायंस अपने व्हीकल पार्टनर अशोक लेलैंड और अन्य टेक्निकल पार्टनर्स के साथ पिछले साल से इस यूनिक टेक्नोलॉजी को डेवलप करने में लगा हुआ है। पिछले साल 2022 की शुरुआत में पहला इंजन आया था।

 

पहला H2ICE टेक्नोलॉजी वाली ट्रक

 

यह ऑन रोड़ देश का पहला H2ICE टेक्नोलॉजी वाली ट्रक है। ट्रक में परंपरागत डीजल ईंधन या तरलीकृत प्राकृतिक गैस (LNG) के स्थान पर हाइड्रोजन का इस्तेमाल होता है, तो इससे उत्सर्जन लगभग शून्य हो जाता है। H2ICE में H2 हाइड्रोजन का सूत्र है और आईसीई आंतरिक दहन इंजन के लिए है।

 

हाइड्रोजन के उपयोग पर काफी जोर

 

भारत सरकार हाइड्रोजन के उपयोग पर काफी जोर दे रही है। इसका उत्पादन बिजली के जरिए पानी को तोड़ करके किया जाता है। स्टील प्लांट्स से लेकर उर्वरक इकाइयों तक में हाइड्रोजन का उपयोग होता है। हालांकि, अभी हाइड्रोजन की मैन्यूफैक्चरिंग लागत काफी ज्यादा है। कई कंपनियां हाइड्रोजन मैन्यूफैक्चरिंग में इन्वेस्ट कर रही हैं।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

CPA Zone VII Conference 2026 संपन्न: समावेशी शासन और युवा भागीदारी पर जोर

कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन (CPA) के भारत क्षेत्र के ज़ोन VII का सम्मेलन गोवा में संपन्न…

2 days ago

गुजरात पुलिस ने तैयार किया AI टूल, ड्रग्स तस्करों को जल्द मिलेगी सजा

गुजरात पुलिस ने ‘NARIT AI’ (नारकोटिक्स एनालिसिस और RAG-आधारित जांच टूल) लॉन्च किया है, और…

2 days ago

RBI का ‘उत्कर्ष 2029’ क्या है? नई वित्तीय रणनीति की मुख्य बातें

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने एक मध्यम-अवधि का रणनीतिक ढाँचा लॉन्च किया है, जिसे 'उत्कर्ष…

2 days ago

मुंद्रा बंदरगाह भारत के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल निर्यात केंद्र के रूप में रिकॉर्ड बनाया

मुंद्रा पोर्ट भारत के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल एक्सपोर्ट हब के तौर पर उभरा है। इस…

2 days ago

क्या है AAKA Space Studio का 3D-प्रिंटेड ‘मार्स रेडिएशन शील्ड’? जानिए पूरी जानकारी

तकनीकी प्रगति में एक बड़ी सफलता के तौर पर, अहमदाबाद स्थित AAKA Space Studio ने…

2 days ago

राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस 2026: मातृ स्वास्थ्य एक राष्ट्रीय प्राथमिकता क्यों है?

हर साल 11 अप्रैल को पूरे भारत में 'राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस' मनाया जाता है।…

2 days ago