पैरामाउंट से वायकॉम18 की 13% हिस्सेदारी खरीदेगी रिलायंस

रिलायंस इंडस्ट्रीज पैरामाउंट ग्लोबल से लोकल एंटरटेनमेंट नेटवर्क वायाकॉम 18 मीडिया की 13.01% हिस्सेदारी खरीदने जा रही है। दोनों कंपनियों के बीच यह डील 517 मिलियन डॉलर (करीब 4,286 करोड़ रुपए) में हुई है।

इस डील के पूरा हो जाने के बाद वायाकॉम 18 में रिलायंस की हिस्सेदारी 57.48% से बढ़कर 70.49% हो जाएगी। वायाकॉम में पैरामाउंट ग्लोबल जो 13.01% हिस्सेदारी बेच रही है, वह उसकी दो सब्सिडियरी कंपनियों की है।

 

वायाकॉन 18

वायाकॉन 18 रिलायंस की स्वामित्व वाली कंपनी है। इसके पास कॉमेडी सेंट्रल, निकलोडियन और MTV जैसे 38 टीवी चैनलों का नेटवर्क है। वहीं पैरामाउंट ग्लोबल, अमेरिका की मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी है। 2019 में वायाकॉम और सीबीएस के मर्जर से ये बनी थी।

यह नेशनल एम्यूजमेंट्स, इंक. की सहायक कंपनी है। मूल रूप से वायाकॉमसीबीएस के रूप में जानी जाने वाली कंपनी का नाम 2022 में पैरामाउंट ग्लोबल रखा गया था।

वायकॉम को कंटेंट का लाइसेंस देता रहेगा पैरामाउंट अमेरिकी कंपनी पैरामाउंट इस डील के बाद वायाकॉम को अपने कंटेंट्स की लाइसेंसिंग देता रहेगा। पैरामाउंट के कंटेंट रिलायंस के जियोसिनेमा पर स्ट्रीम किए जाते हैं।

 

रिलायंस-डिज्नी डील

इस ट्रांजैक्शन का पूरा होना रिलायंस और वॉल्ट डिज्नी के बीच पहले से साइन मर्जर डील पर निर्भर है। डील के तहत वायाकॉम 18 को स्टार इंडिया में मर्ज किया जाएगा। नीता अंबानी नई कंपनी की चेयरपर्सन होंगी। वहीं वॉल्ट डिज्नी के पूर्व एग्जीक्यूटिव उदय शंकर वाइस चेयरपर्सन होंगे।

 

सबसे बड़ी कंपनी

डील पूरी होने के बाद ये भारतीय मीडिया, एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स सेक्टर में सबसे बड़ी कंपनी बन जाएगी। इसके पास अलग-अलग भाषाओं में 100 से ज्यादा चैनल, दो ओटीटी प्लेटफॉर्म और देश भर में 75 करोड़ व्यूअरशिप बेस होगा। 2025 की शुरुआत में डील पूरी होने की उम्मीद है।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

Symbiosis University ने एशिया की पहली UNESCO चेयर शुरू की

सिम्बायोसिस स्किल्स एंड प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने 'जेंडर इन्क्लूजन और स्किल डेवलपमेंट' पर एशिया की पहली…

13 hours ago

MobiKwik को RBI से NBFC की मंज़ूरी मिली, डिजिटल लेंडिंग के क्षेत्र में उतरने को तैयार

फिनटेक कंपनी One MobiKwik Systems को भारतीय रिज़र्व बैंक से नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) लाइसेंस…

13 hours ago

जानें कौन हैं एनालेना बेरबॉक, दिल्ली दौरे पर पहुंचीं UNGA अध्यक्ष

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने नई दिल्ली में संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) की अध्यक्ष एनालेना…

13 hours ago

नीति आयोग की DPI@2047 पहल लॉन्च: 30 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का लक्ष्य

भारत ने एक बड़े आर्थिक बदलाव की तैयारी शुरू कर दी है, क्योंकि NITI Aayog…

13 hours ago

PV Sindhu ने BWF की परिषद के सदस्य के रूप में काम शुरू किया

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू (PV Sindhu) ने विश्व बैडमिंटन महासंघ (BWF)…

13 hours ago

LG विनय सक्सेना का घोषणा, लद्दाख में बनाए गए पांच नए जिले

लद्दाख में पांच नए जिलों की अधिसूचना जारी हो गई है। इसकी जानकारी खुद एलजी…

14 hours ago