Categories: Ranks & Reports

रिलायंस जियो बनी देश की सबसे बड़ी फिक्स्ड लाइन सेवा प्रदाता

निजी दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो अगस्त में सार्वजनिक क्षेत्र की भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) को पछाड़कर फिक्स्ड लाइन सेवा प्रदान करने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी बन गई। देश में दूरसंचार सेवाओं की शुरुआत के बाद पहली बार किसी निजी कंपनी ने वायरलाइन श्रेणी में पहला स्थान हासिल किया है। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) की तरफ से मंगलवार को जारी ग्राहक रिपोर्ट के अनुसार, अगस्त में जियो के वायरलाइन ग्राहकों की संख्या 73.52 लाख पर पहुंच गई जबकि बीएसएनएल का ग्राहक आधार 71.32 लाख रहा।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

बीएसएनएल देश में पिछले 22 वर्षों से वायरलाइन सेवाएं प्रदान कर रही है, जबकि जियो ने तीन साल पहले ही अपनी वायरलाइन सेवा शुरू की थी। इसी के साथ अगस्त में देश में वायरलाइन ग्राहकों की संख्या बढ़कर 2.59 करोड़ हो गई, जो जुलाई में 2.56 करोड़ थी। ट्राई के आंकड़ों के अनुसार, वायरलाइन सेवाएं इस्तेमाल करने वाले लोगों की संख्या में हुई इस वृद्धि में निजी क्षेत्र का योगदान रहा। इस अवधि में जियो ने 2.62 लाख नए ग्राहक जोड़े, भारती एयरटेल ने 1.19 लाख जबकि वोडाफोन आइडिया (वीआई) और टाटा टेलीसर्विसेज ने क्रमश: 4,202 और 3,769 नए ग्राहकों को जोड़ा।

 

इसके उलट सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनियों- बीएसएनएल और एमटीएनएल ने अगस्त के महीने में क्रमश: 15,734 और 13,395 वायरलाइन ग्राहकों को गंवा दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, देश में कुल दूरसंचार ग्राहक आधार अगस्त में मामूली रूप से बढ़कर 117.5 करोड़ हो गया, जिसमें जियो ने ज्यादतर नए ग्राहकों को जोड़ा। साथ ही शहरी केंद्रों की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों में उच्च दर से वृद्धि हुई।

 

अगस्त 2022 के लिए ट्राई की ग्राहक रिपोर्ट में कहा गया कि भारत में टेलीफोन ग्राहकों की संख्या जुलाई 2022 के अंत में 117.36 करोड़ से बढ़कर अगस्त 2022 के अंत में 117.50 करोड़ हो गई। इसमें पिछले महीने की तुलना में 0.12 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

 

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

 

  • ट्राई की स्थापना: 20 फरवरी 1997;
  • ट्राई मुख्यालय: नई दिल्ली;
  • ट्राई अध्यक्ष: राम सेवक शर्मा;
  • ट्राई सचिव: सुनील के गुप्ता।

Find More Ranks and Reports Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

गुड फ्राइडे 2026: जानें क्यों नहीं बोलते हैं ‘हैप्पी गुड फ्राइडे’?

गुड फ्राइडे ईसाई धर्म के सबसे पवित्र दिनों में से एक है। वर्ष 2026 में…

21 mins ago

अश्विनी भिड़े बनीं पहली महिला BMC कमिश्नर

अश्विनी भिड़े को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की पहली महिला नगर आयुक्त नियुक्त किया गया…

16 hours ago

लोकसभा ने आंध्र प्रदेश की नई राजधानी अमरावती के लिए प्रस्ताव पारित किया

लोकसभा ने प्रस्ताव पारित कर दिया है और अमरावती को आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी…

16 hours ago

दिल्ली सरकार ने ‘लखपति बिटिया योजना’ शुरू की

दिल्ली राज्य सरकार ने 'लखपति बिटिया योजना' शुरू की है। इस नई योजना का उद्देश्य…

17 hours ago

वित्त वर्ष 2025-26 में रक्षा निर्यात रिकॉर्ड 38,424 करोड़ रुपए तक पहुंचा

भारत के रक्षा क्षेत्र ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, क्योंकि वित्त वर्ष 2025-26…

17 hours ago

सांप पहचानने वाला ऐप लॉन्च: कोस्टा रिका की अनोखी तकनीकी पहल

कोस्टा रिका ने मानव सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण को ध्यान में रखते हुए एक अभिनव…

18 hours ago