Categories: Uncategorized

आरबीआई ने रिलायंस कैपिटल के बोर्ड को किया भंग, नागेश्वर राव को बनाया प्रशासक

 

भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India – RBI) ने रिलायंस कैपिटल लिमिटेड (Reliance Capital Ltd – RCL), एक गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) के निदेशक मंडल को आरबीआई अधिनियम, 1934 की धारा 45-आईई (1) के तहत प्रदत्त अपनी शक्ति का प्रयोग करके हटा दिया। आरसीएल को अनिल धीरूभाई अंबानी का रिलायंस समूह प्रवर्तित करता है। इस संबंध में, शीर्ष बैंक ने नागेश्वर राव वाई (Nageswar Rao Y) (पूर्व कार्यकारी निदेशक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र) को आरबीआई अधिनियम की धारा 45-आईई (2) के तहत कंपनी के प्रशासक के रूप में नियुक्त किया है। इसके पीछे का कारण आरसीएल द्वारा विभिन्न ऋण दायित्वों के भुगतान और गंभीर शासन संबंधी चिंताओं के लिए की गई चूक है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

हिन्दू रिव्यू अक्टूबर 2021, Download Monthly Hindu Review PDF in Hindi

सेंट्रल बैंक प्रशासक को दिवाला समाधान पेशेवर के रूप में नियुक्त करने के लिए राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (National Company Law Tribunal – NCLT) में भी आवेदन करेगा। डीएचएफएल और श्रेय समूह (Srei Group) की कंपनियों के बाद रिलायंस कैपिटल दिवाला प्रक्रिया के तहत जाने वाली तीसरी गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी बन जाएगी। अनिल धीरूभाई अंबानी समूह का एक हिस्सा, रिलायंस कैपिटल बार-बार अपने ऋण दायित्वों को चुकाने में विफल रहा है।

रिलायंस कैपिटल प्रशासक की सहायता के लिए आरबीआई ने सलाहकार समिति की नियुक्ति की:

भारतीय रिजर्व बैंक ने रिलायंस कैपिटल के प्रशासक को सलाह देने के लिए एक सलाहकार समिति नियुक्त की है। समिति में भारतीय स्टेट बैंक के पूर्व-डीएमडी संजीव नौटियाल, एक्सिस बैंक के पूर्व-डीएमडी श्रीनिवासन वरदराजन और टाटा कैपिटल लिमिटेड के पूर्व-एमडी और सीईओ प्रवीण पी कडले शामिल हैं।

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

  • रिलायंस कैपिटल लिमिटेड के सीईओ: जय अनमोल अंबानी;
  • रिलायंस कैपिटल लिमिटेड मुख्यालय: सांताक्रूज, मुंबई;
  • रिलायंस कैपिटल लिमिटेड के संस्थापक: धीरूभाई अंबानी;
  • रिलायंस कैपिटल लिमिटेड की स्थापना: 5 मार्च 1986।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

2 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago