Categories: Sports

रेहान अहमद बनेंगे इंग्लैंड के सबसे युवा टेस्ट क्रिकेटर

इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए आखिरी मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग-11 इलेवन का  कर दिया। कप्तान बेन स्टोक्स ने टीम की घोषणा करते हुए बताया कि इस मैच में लेग स्पिनर रेहान अहमद डेब्यू करेंगे। रेहान अभी 19 साल के भी नहीं हैं। वह इंग्लैंड के सबसे युवा टेस्ट क्रिकेटर बनने वाले हैं। दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट 17 दिसंबर से शुरू होगा।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

रेहान अहमद अभी 18 साल और 126 दिन के हैं। वह इंग्लैंड के 73 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ेंगे। 1949 में ब्रायन क्लोस इंग्लैंड के लिए टेस्ट में खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने थे। तब उनकी उम्र 18 साल और 149 दिन थी। क्लोस ने मैनचेस्टर में न्यूजीलैंड के खिलाफ वह मैच खेला था। अब उनके इस रिकॉर्ड को रेहान अहमद तोड़ देंगे।

स्टोक्स ने रेहाम अहमद के बारे में आगे बताया कि उन्होंने पिछले इंग्लिश सीजन में काफी प्रभावित किया है। अपने पिछले प्रथम श्रेणी मैच में उन्होंने पांच विकेट लेने के साथ-साथ शतक भी लगाया था। रेहान अबूधाबी में प्री-टूर मैच में कप्तान स्टोक्स और कोच ब्रैंडन मैकुलम को प्रभावित करने में सफल रहे थे। स्टोक्स को उम्मीद है कि कराची टेस्ट में स्पिनरों को काफी मदद मिलेगी।

 

रेहान अहमद के बारे में

 

रेहान अहमद का जन्म 13 अगस्त 2004 को हुआ था। उन्होंने 17 दिसंबर 2022 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया। वह इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेट खिलाड़ी बन गए। रेहान अहमद के पिता नईम अहमद पूर्व क्रिकेटर थे जिनका जन्म पाकिस्तान में हुआ था।

 

Find More Sports News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

महावीर जयंती 2026: पीएम मोदी ने सम्राट संप्रति संग्रहालय का किया लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 मार्च, 2026 को गुजरात की अपनी यात्रा के दौरान गांधीनगर…

3 hours ago

भारत में LPG का सबसे बड़ा उत्पादक शहर कौन सा है?

जैसा कि आप जानते हैं, आजकल LPG काफी चर्चा में है; लेकिन क्या आपने कभी…

4 hours ago

वैश्विक राजनीति को झटका: सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति संतोखी का निधन

सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी का 30 मार्च को 67 वर्ष की आयु में…

4 hours ago

AI के जरिए आयुर्वेद को नई पहचान: 13 भाषाओं में शोध होगा सुलभ

पारंपरिक स्वास्थ्य देखभाल ज्ञान को और अधिक समावेशी बनाने के लिए, भारत ने आयुर्वेद अनुसंधान…

6 hours ago

सरकार का सख्त कदम: अब हर घर में कचरा अलग करना होगा अनिवार्य

बेहतर और टिकाऊ कचरा प्रबंधन के लिए, भारत में 'ठोस कचरा प्रबंधन नियम 2026' लागू…

7 hours ago

भारत की अर्थव्यवस्था को राहत: FY26 में राजकोषीय घाटा घटकर ₹12.5 लाख करोड़

भारत की राजकोषीय स्थिति में सुधार देखने को मिला है, क्योंकि वित्त वर्ष 26 के…

8 hours ago