वित्त वर्ष 2023-24 में रिकॉर्ड प्रत्यक्ष कर संग्रह बजट अनुमान से अधिक

वित्तीय वर्ष 2023-24 के प्रत्यक्ष कर संग्रह के अनंतिम आंकड़े दर्शाते हैं कि शुद्ध संग्रह 19.58 लाख करोड़ रुपये का रहा, जोकि पिछले वित्तीय वर्ष 2022-23 के 16.64 लाख करोड़ रुपये के शुद्ध संग्रह की तुलना में 17.70 प्रतिशत अधिक है।

वित्तीय वर्ष 2023-24 के केन्द्रीय बजट में प्रत्यक्ष कर राजस्व का बजटीय अनुमान (बीई) 18.23 लाख करोड़ रुपये निर्धारित किया गया था, जिसे संशोधित किया गया और संशोधित अनुमान (आरई) 19.45 लाख करोड़ रुपये निर्धारित किया गया। अनंतिम प्रत्यक्ष कर संग्रह (रिफंड का शुद्ध) बजटीय अनुमान से 7.40 प्रतिशत और संशोधित अनुमान से 0.67 प्रतिशत अधिक हो गया है।

वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान प्रत्यक्ष करों का सकल संग्रह (अनंतिम) (रिफंड के समायोजन से पहले) 23.37 लाख करोड़ रुपये का रहा, जोकि वित्तीय वर्ष 2022-23 में 19.72 लाख करोड़ रुपये के सकल संग्रह की तुलना में 18.48 प्रतिशत अधिक है।

वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान सकल कॉरपोरेट कर संग्रह (अनंतिम)11.32 लाख करोड़ रुपये का रहा, जोकि और पिछले वर्ष के 10 लाख करोड़ रुपये के सकल कॉरपोरेट कर संग्रह की तुलना में 13.06 प्रतिशत अधिक है। वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान शुद्ध कॉरपोरेट कर संग्रह (अनंतिम) 9.11 लाख करोड़ रुपये का रहा, जोकि पिछले वर्ष के 8.26 लाख करोड़ रुपये के शुद्ध कॉरपोरेट कर संग्रह की तुलना में 10.26 प्रतिशत अधिक है।

वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान सकल व्यक्तिगत आयकर संग्रह (एसटीटी सहित) (अनंतिम)  12.01 लाख करोड़ रुपये का रहा और इसमें पिछले वर्ष के 9.67 लाख करोड़ रुपये के सकल व्यक्तिगत आयकर संग्रह (एसटीटी सहित) की तुलना में 24.26 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है।  वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान शुद्ध व्यक्तिगत आयकर संग्रह (एसटीटी सहित) (अनंतिम)  10.44 लाख करोड़ रुपये का रहा और इसमें पिछले वर्ष के 8.33 लाख करोड़ रुपये के शुद्ध व्यक्तिगत आयकर संग्रह (एसटीटी सहित) की तुलना में 25.23 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है।

वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान 3.79 लाख करोड़ रुपये के रिफंड जारी किए गए हैं, जोकि वित्तीय वर्ष 2022-23 में जारी किए गए 3.09 लाख करोड़ रुपये के रिफंड की तुलना में 22.74 प्रतिशत अधिक है।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 weeks ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 weeks ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 weeks ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

3 weeks ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

3 weeks ago

भारत का कौन-सा शहर कहलाता है “Mini India”? जानिए क्यों मिली यह खास पहचान

भारत अपनी विविधता, संस्कृति, भाषाओं और परंपराओं के लिए दुनिया भर में जाना जाता है।…

3 weeks ago