Recap 2023- विभिन्न देशों द्वारा पीएम मोदी को दिए गए पुरस्कारों की सूची

1. मिस्र के सर्वश्रेष्ठ सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द नील’ – June 25, 2023:

Order of the Nile (Egypt): प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को मिस्र के सर्वोच्च राज्य सम्मान से सम्मानित किया गया, जिसे ‘ऑर्डर ऑफ द नील’ के रूप में जाना जाता है। यह सम्मान प्रधान मंत्री मोदी द्वारा प्राप्त 13 वें अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार को दर्शाता है। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार उन्हें मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी द्वारा प्रदान किया गया, जिससे यह एक महत्वपूर्ण क्षण बन गया क्योंकि प्रधान मंत्री मोदी 1997 के बाद मिस्र की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधान मंत्री बने। मिस्र के प्रेसीडेंसी की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, ‘ऑर्डर ऑफ द नील’ राज्यों के प्रमुखों, क्राउन प्रिंस, उपराष्ट्रपतियों के साथ-साथ मिस्र और विदेशी दोनों व्यक्तियों को दिया जाता है, जिन्होंने देश या मानवता के लिए असाधारण सेवाएं प्रदान की हैं। यह भी ध्यान देने योग्य है कि इस सम्मान के प्राप्तकर्ताओं को उनके निधन पर याद किया जाता है।

2. लीजन ऑफ ऑनर (फ्रांस) – July 14, 2023:

Legion of Honour (France): फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पीएम मोदी को देश के सर्वोच्च सम्मान से भी सम्मानित किया। यह सैन्य और नागरिक सम्मान में फ्रांस का सर्वोच्च पुरस्कार है। गौरतलब है कि पीएम नरेंद्र मोदी यह प्रतिष्ठित सम्मान पाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बन गए हैं। लीजन ऑफ ऑनर सर्वोच्च फ्रांसीसी सम्मान है और यह दुनिया के सबसे प्रसिद्ध सम्मानों में से एक है। लगभग पिछली दो शताब्दियों से हर एक क्षेत्र के सबसे योग्य नागरिक को देश के प्रमुख द्वारा सम्मानित किया जाता है। इस पुरस्कार को पांच श्रेणियों बांटा गया है, पहला ग्रैंड क्रॉस, दूसरा ग्रैंड ऑफिसर, तीसरा कमांडर, चौथा ऑफिसर और आखिरी नाइट है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पहला सम्मान यानी ग्रैंड क्रॉस दिया गया है।

3. ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर’ (ग्रीस) – August 25, 2023:

Order of Honour (Greece): पीएम मोदी को ग्रीस के सर्वोच्च सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया गया है। ये ग्रीस का सर्वश्रेष्ठ सम्मान है। यूनान (ग्रीस) की राष्ट्रपति कैटेरिना एन सकेलारोपोलू ने प्रतिष्ठित ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया।

4. कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी (पापुआ न्यू गिनी) – May 22, 2023:

Companion of the Order of Logohu (Papua New Guinea): प्रधानमंत्री मोदी नरेंद्र को फिजी के सर्वोच्च सम्मान ‘कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान फिजी के पीएम सितिवेनी राबुका की ओर से वैश्विक नेतृत्व को देखते हुए पीएम मोदी को दिया गया है। फिजी का यह सर्वोच्च सम्मान अब तक कुछ ही गैर-फिजी लोगों को मिला है। बता दें कि पापुआ न्यू गिनी के बहुत कम अनिवासियों को यह पुरस्कार मिला है।

5. एबाकल पुरस्कार (पलाऊ गणराज्य) – May 22, 2023:

Ebakl Award (Republic of Palau): प्रसिद्ध पलाउअन नेता के नाम पर रखा गया यह पुरस्कार अनुकरणीय नेतृत्व और सार्वजनिक सेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक है। पीएम मोदी को उनके विशिष्ट नेतृत्व और पलाऊ के प्रति अटूट समर्थन के लिए यह अनोखा सम्मान प्रदान किया गया।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

3 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago